Let’s travel together.

फरियादी के साथ आरक्षक ने की मारपीट हुआ लाइन अटैच

0 570

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले मंडीदीप थाने में पदस्थ जयप्रकाश वर्मा के खिलाफ भाजपा नेता प्रदीप नायक ने शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित प्रदीप नायक द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि मेरे पड़ोस में रहने वाले पड़ोसी की लड़की को किसी लड़के ने छेड़ दिया था मैं थाने के सामने से गुजर रहा था तो देखा कि मेरी लड़की भी थाने में खड़ी हुई थी मैं पहुंचा और मैंने पूछा कि आप यहां क्यों खड़े हो तो उनके द्वारा बताया गया कि मेरी सहेली को एक लड़के ने छोड़ दिया है जिसको लेकर हम रिपोर्ट दर्ज करने आए हैं वहीं जब पीड़ित प्रदीप नायक द्वारा अधिकारियों से जानकारी ली तो पास में खड़े आरक्षक जयप्रकाश वर्मा द्वारा कहा कि तू कौन अधिकारी है जो यहां आकर जानकारी ले रहा है और मेरे साथ मारपीट करने लगा और मेरे साथ मारपीट की और मुझे थाने के अंदर ले जाकर भी मारपीट की जिसकी रिकॉर्डिंग कमरे में कैद है।

वही मेरे द्वारा नगर के सम्मानित नागरिकों एवं मंडीदीप नगर पालिका के प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता राजेंद्र अग्रवाल को इस घटना की जानकारी दी वह एवं भाजपा के नेता प्रेम शंकर साहू सहित बड़ी संख्या में नगर के गाना नागरिक एकत्रित हुए और इस घटना की शिकायत थाना प्रभारी सुरेश मीना से की जिसके बाद केमरे के विडियो देखे गए जिसमे साफ साफ दिख रहा था की आरक्षक जय प्रकाश वर्मा द्वारा पीड़ित प्रदीप नायक के साथ मारपीट की गई थी वही जब जय प्रकाश को पहले बुलाकर जाकारी ली थी तो उसके द्वारा मारपीट करने से साफ साफ मना कर दिया गया था वही थाना प्रभारी सुरेश मीना द्वारा इस घटना की जानकारी देते हुए रायसेन पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सेहवाल को दी वही आरक्षक जयप्रकाश वर्मा को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है वही लिखित शिकायत पीड़ित प्रदीप नायक द्वारा दी गई है।औबेदुल्लागंज पुलिस अनुविभागीय अधिकारी विकास पांडे ने पीड़ित को उचित कार्यवाही का आश्वाशन दिया। इस घटना को लेकर नगर के वरिष्ठ जन प्रेमशंकर साहू बुंदेस मीणा, हेमंत चौकसे, पार्षद अमरेंद्र सिंह आशीष पाल, सुभम खटीक,नरेंद्र चोकसे,अनिल चोकसे,वरिष्ठ पत्रकार अतीक अहमद , पंकज खत्री, राहुल बैरागी , सरीन गोयल,रोहित ठाकुर सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इनका कहना है

पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराई है कि आरक्षक जयप्रकाश वर्मा द्वारा उसके साथ मारपीट एवं गाली गलौज की गई है जिसको लेकर शिकायती आवेदन दिया है जांच उपरांत उचित कार्रवाई अधिकारी द्वारा की जाएगी

विकास पांडे एसडीओपी

जिस प्रकार की घटना मंडीदीप थाने में घटित हुई है आरक्षक जयप्रकाश शर्मा द्वारा पीड़ित प्रदीप नायक के साथ मारपीट की गई है जो मानवता को शर्मसार करती है पीड़ित थाने न्याय के लिए आता है पर पीड़ित को न्याय की जगह उसके ही साथ दुर्व्यवहार किया गया है हमारी मांग है कि आरक्षक जयप्रकाश शर्मा को निलंबित किया जाए

राजेंद्र अग्रवाल प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा

मंडीदीप थाने मैं पदस्थ आरक्षक जयप्रकाश वर्मा पर पीड़ित प्रदीप नायक के साथ मारपीट की गई जो एक निंदनीय घटना है पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा घटना की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए जिससे पीड़ित प्रदीप नायक को न्याय मिल सके

पवन श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष मंडीदीप भाजपा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811