Let’s travel together.

रायसेन में फिर चोरों का तांडव,एक ही कालोनी के चार मकानों में टूटे ताले

0 259

कबर्ड कॉलोनी शीतल सिटी में सूने मकानों में चोरों ने ताले तोड़ किया हाथ साफ

रायसेन । एक बार फिर चोरों ने धावा बोल दिया। शहर के सांची रोड स्थित कबर्ड कॉलोनी शीतल सिटी में सूने मकानों में चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी चोरी की है। रायसेन शहर के सांची रोड स्थित शीतल कॉलोनी के चोरों ने चार घरों के ताले तोड़े।

शिक्षक रवि हजारी 13 तारीख से बेगमगंज थे। सुबह पड़ोसी ने बताया कि आपके घर के ताले टूटे हैं तो वह भागे भागे घर आए। उनके आने के पहले ही SDOP अदिति भावसार पुलिस बल के साथ मौजूद थी।

पुलिस के साथ अंदर गए तो देखा कमरों के ताले टूटे हैं। सामान बिखरा पड़ा था। वहीं सोने-चांदी के जेवरात और 15 हजार नगदी चुरा ले गए। यहां तक कि चोर बच्चे की गुल्लक तक फोड़ कर जमा पैसे चुरा ले गए। जिसके कारण छोटी बच्ची का रो रो कर बुरा हाल था। पुलिस से बच्ची के पिता रवि हजारी का कहना है कि जब यह चोर पकड़ा जाए तो एक बार मुझे इन चोरों को देखना है, जिसने मेरी बच्ची के आंसू निकाले हैं। वहीं इसी कॉलोनी में रहने वाले रोजगार सहायक सचिव रितेश यादव के मकान में भी चोरों ने धावा बोल दिया। इनके घर से भी नगदी सहित सोना चांदी के जेवरात चुरा ले गए। चोर वहीं जीएल शाक्य के मकान में किराए से रह रहे सांची बौद्ध यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर भी कुछ दिनों से बाहर थे। तब सुबह आकर उन्हें देखा तो घरों के ताले टूटे थे। इनके यहां से चोर एक सोने का 14 तोले का मेडल चुरा ले गए।

लोगों ने बिल्डर पर नाराजगी जताई। वहीं इस कॉलोनी में पहली बार इतने सारे घरों की चोरी होने से रहवासियों में दहशत का माहौल फैल गया। कॉलोनीवासियों का कहना है कि कॉलोनाइजर्स मेंटेनेंस का पूरा पैसा जमा कराने के बाद भी कोई सुविधाएं नहीं दे रहे। कॉलोनी में लगे कैमरे भी बंद हैं वहीं बाउंड्री बाल भी टूटी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुलहड़िया और नरखेड़ा के पहाड़ पर अज्ञात कारणों से लगी आग     |     अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नवसाक्षरों का सम्मान     |     अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह     |     कारखानों के एसिड उत्सर्जन से क्षेत्र में हो रहे जल प्रदूषण पर विधायक अनुज शर्मा ने सदन में जांच कि मांग की     |     नेशनल हाईवे-45 पर तेज रफ्तार का कहर बुलेरो और ट्रक में भीषण टक्कर      |     साइट स्लो होने से सैकड़ों किसान पंजीयन से वंचित     |      बिजली बिल बकाया पर कार्रवाई, बिजली कनेक्शन काटे     |     पुलिस की शाम को गश्त, नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा     |     राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक और पुरातत्व विभाग को नोटिस किए जारी     |     वर्धा: प्राचीन गढ़ी,तालाब और निकट ही दिखाई देता संगम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811