Let’s travel together.

गौशाला की दयनीय स्थिति सुधारने शिवपुरी कलेक्टर के नाम ज्ञापन

0 321

हादसों से बचाने गौशाला में भेजे जाएं गौवंश
गौ रक्षा क्रांति शिवपुरी ने उठाई आवाज

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

देश के ह्रदय प्रदेश मध्यप्रदेश में गौवंश की सुरक्षा को लेकर शिवराज सरकार लगता है बिल्कुल भी गंभीर नहीं है जिसका प्रमाण है शिवपुरी की नगर पालिका द्वारा संचालित लुभावनी गौशाला की दयनीय स्थिति जहां न गौवंश को खाने की समुचित व्यवस्था है न पीने के लिए पानी की ।
गौरक्षा क्रांति शिवपुरी ने कलेक्टर के नाम सौपे ज्ञापन में कहा है कि लुधावली स्थित गौशाला की स्थिति अत्यधिक खराब है जहाँ पर पशुओं के लिए ना तो चारे की उचित व्यवस्था है ना पानी की। नगर पालिका शिवपुरी द्वारा संचालित इस गौशाला के संचालन में कोई भी जिम्मेदार ठीक से ध्यान नहीं दे रहा है और ना ही यहाँ पर गायों को ठीक से रखा जाता है। गायों के साथ ही सांड भी गौशाला में एक साथ रखे जा रहे हैं जो कि गायों को बहुत नुकसान पहुँचाते हैं।

व्यवस्था करें चुस्त ओर सड़को से गौशाला भेजें गौवंश
गौरक्षा क्रांति के सदस्य प्रयाग खेनवार, महेन्द्र जैन भैयन ,पवन जैन ठेकेदार, कपिल शर्मा, अभिषेक धाकड़, गोल्डी कुशवाह, नितेश प्रजापति,नितिन रजक आदि ने कलेक्टर के नाम सौपे ज्ञापन में कहा कि शिवपुरी जिले के आसपास से निकले फोरलेन और वायपास रोड़ पर रात्रि के समय अत्यधिक मात्रा में गाय आदि जानवर बैठे रहते हैं जो की रात्रि के समय वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते क्योंकि अधिकांश पशुओं का रंग गहरा या काला होता है। जिन्हें यदि शिवपुरी जिले की या आसपास की गौशालों में भेज दिया जाए तो इन पशुओं को अकाल मौत से बचाया जा सकता है।
जिला कलेक्टर शिवपुरी के नाम उक्त आशय का ज्ञापन गौ रक्षा क्रांति गौ सेवा संस्थान के सदस्यों ने डिप्टी कलेक्टर श्री मति ममता शाक्य को दिया

हाइवे पर रौंदी दर्जनभर गाय
गौरक्षा क्रांति के सदस्यों ने कहा कि अभी हाल ही में रात्रि के समय ए बी रोड़ बड़ौदि पर एक ट्रक चालक ने एक साथ 12 गायों को रौंद दिया था जिससे 8-10 गायों की तो ऑन स्पॉट मृत्यु हो गयी थी ज्ञापन में मांग की गई कि शीघ्र अतिशीघ्र शिवपुरी की लुधावली गौशाला की स्थिति में सुधार किया जाये ताकि जिला मुख्यालय के आसपास सड़कों पर आवारा घूम रहे पशुओं को अकाल मृत्यु से बचाया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सागर में मौन जुलूस ,दो आर्यिकाओं की समाधि, नाराज जैन समाज का प्रभावी जुलूस निकला     |     नाम प्रगति बाजार, हालत गांव की गलियों से बदतर: दो साल से खुदी पड़ी सड़क     |     सगौर कुएं हादसा : विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     पिपलिया बरई में जन अभियान परिषद् का जल गंगा संवर्धन गंगा दशहरा कार्यक्रम      |     विहाररत साध्वियों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर उच्चस्तरीय जांच की मांग     |     आकाशवाणी, दूरदर्शन एवं प्रसारण प्रणाली पर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित: मेरा युवा भारत रायसेन     |     संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811