Let’s travel together.

शिक्षक दिवस पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन

0 74

 

सुरेंद्र जैन रायपुर

सांकरा निक्को सिलतरा। समीपस्थ ग्राम सांकरा भूमिया में जय हिंद ग्रुप सोसल मीडिया द्वारा लगातार तीसरे वर्ष सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्म जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान व राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
पूजा अर्चना के बाद अतिथियों का स्वागत सम्मान हुआ इसके बाद कविता पाठ की शुरुवात अंतर्राष्ट्रीय कवि जनाब मीर अली मीर द्वारा माँ सरस्वती वंदना से की, इसके बाद हास्य के परमाणु बम से अपनी पहचान बनाये जाने वाले कृष्णा भारती ने अपनी कविता पाठ से खचाखच भरे श्रोताओं को खूब हंसाया। नारी शक्ति की अपनी अलग पहचान बनाने वाली श्रृंगार रस से भरी कविता पाठ कर श्रोताओं को भावुक कर गये डॉ श्रीमती तुलेश्वरी धुरंधर ने समसामयिक राखी और तीजा पर बेहतरीन रचना पढ़ी।
कवि सम्मेलन की संचालन कर रहे छंद के कवि चोवाराम वर्मा “बादल” ने ओजश्वी पूर्ण कविता पठन कर खूब तालियां बटोरी। अंत मे जनाब मीर अली मीर ने नंदा जहि का रे… की सुप्रसिद्ध रचना प्रस्तुत कर श्रोताओं की फरमाइश पर और अपनी नई रचना प्रस्तुत की।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलेष नितिन त्रिवेदी अध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम (छ ग शासन कैबिनेट मंत्री) ने शानदार जानदार कार्यक्रम की तारीफ करते हुए अंतर्राष्ट्रीय कवि को छोटे से गांव की मंच पर साझा करने पर गौरान्वित महसूस किया। और शिक्षक दिवस पर ड्रॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनी पर विस्तार से चर्चा की। मंचासीन देवेंद्र वर्मा जिला कांग्रेस रायपुर उपाध्यक्ष, शत्रुहन यदु स्थानीय जनपद में भी संबोधन किया।आखिर में कार्यक्रम का समापन व आभार जय हिंद ग्रुप के एडमिन धर्मेंद्र वर्मा ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सांकरा के प्रथम नागरिक (सरपंच) गुलापा यदु, शत्रुहन यदु जनपद, देवेंद्र वर्मा जिला कांग्रेस रायपुर उपाध्यक्ष,चंडी राम पाल, राजकुमार यदु, अशोक कश्यप, प्यारे यादव, विजय सोनी, अश्वनी कश्यप, राजकुमार कश्यप, ईश्वर कश्यप, दीप्ति वर्मा, ईश्वरी कश्यप, चित्ररेखा कश्यप, डॉ शोभित वर्मा, आर एल शांडिल्य, हीरालाल साहू, गणेश राम वर्मा, वीरेंद्र चौहान, घनश्याम निषाद, के आर वर्मा, इत्यादि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन रघुनाथ वर्मा ने की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811