Let’s travel together.

थाना क्राइम ब्रांच ने 25 हज़ार की 57.6 लीटर अवैध देसी शराब जब्त की,आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार, तलाश जारी

0 98

भोपाल से देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट
थाना क्राइम ब्रांच को मुखबिर प्राप्त सूचना के आधार आरोपी जो कैची छोला निवासी है पास स्थित श्रीराम कालोनी रेल्वे पटरी के पास कैची छोला पर शराब बेच रहा है। मुखबिर की सूचना विश्वसनीय होने पर पहले से रवाना टीम मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे। वहां श्रीराम नगर कालोनी रेल्वे पटरी के पास बिजली के खम्बे के नीचे एक लड़का दिखाई दिया जिसके आसपास काफी भीड लगी थी। लडके के सामने दो पेटी एवं उसके पीछे 5 और पेटी रखी थी। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार जिस लडके के सामने शराब की पेटी रखी है एवं एक हाथ में पैसे एक हाथ में मोबाइल लिये खड़ा है वही आरोपी है और वही शराब बेच रहा है। बाद में स्टाफ की मदद से आरोपी की घेराबंदी की गई किन्तु आरोपी वहाँ से अंधेरे का फायदा उठाकर सकरी गलियों से भाग गया। जिसकी तलाश में उसके पीछे पुलिस टीम के कुछ लोग गए । उनके थोडी देर बात वापस आने पर बताया कि आरोपी पटरियाँ पार कर भाग गया बाद मौके पर मिली 7 देशी शराब की पेटियों को चेक किया गया जिसमें से 4 सीलबंद पेटी देशी मंदिरा मसाला लाल की 2 शीलबंद पेटी देशी प्लेन शराब की प्रत्येक सीलबंद पेटी में 50-50 सीलबंद क्वाटर है एवं एक खुली हुई पेटी जिसमें कुल 21 सफेद देशी के क्वाटर सीलबंद अवस्था में मिले प्रत्येक क्वाटर में 180 एमएल शराब है जिसमें विध्याचल डिस्टलरीज प्राइवेट लि. लिखा है 4 सीलबंद पेटी जिसमें देशी मदिरा मसाला के क्वाटर है । सभी 7 पेटियों में कुल 57.6 लीटर देशी शराब है जिसकी कुल कीमत करीबन 25000 रूपये होगी। फरार आरोपी की तलाश उसके निवास स्थान एवं सभावित स्थानों पर की गई । आरोपी के खिलाफ अवैध रूप से शराब विक्रय करते पाये जाने से आरोपी का धारा
34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाया गया तथा पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है । फरार आरोपी की तलाश जारी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

35 करोड़ का गेहूं बना 150 करोड़ का ज़हर!रायसेन के वेयरहाउस में सड़ता रहा अनाज, करोड़ों रुपए फूंककर भी नहीं बचा पाए अधिकारी     |     रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक लगेगा राष्ट्रीय स्तर का ‘उन्नत कृषि मेला, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     गेहूं खरीदी में व्यापारियों का हित साध रही है सरकार,किसानों को एक एक दाने का समर्थन मूल्य मिले,किसान डिफाल्टर होने की कगार पर-अजय सिंह     |     नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811