शीतल सिटी के गार्ड के निवास पर भी हुई चोरी
रायसेन। सांची मार्ग पर स्थित शीतल सिटी कॉलोनी फेस 2 में चोरो ने 2 सूने मकानों के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवर एवं नगद राशि पर हाथ साफ कर लिया है। चोरी की वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है,हालाकि प्रारंभिक इस जांच में पुलिस को चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं आया है,फिलाहाल पुलिस ने कॉलोनी की सीसीटीबी कैमरे खंगाालने में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक शीतल सिटी कॉलोनी फेस 2 में निवास करने वाले बलराम मांझी जो की सांची बौद्ध यूनिवसिर्टी में कार्यरत है उनके निवास पर और राहुल धाकड़ के निवास पर चोरों ने ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी पर हाथ साफ किया है। घरों को सूना पाकर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

एसपी के निरीक्षण के बाद भी ताक पर सुरक्षा-
शीतल सिटी कॉलोनी में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश के निवास पर जून माह में 16 लाख रूपएकी चोरी की वारदात सामने आई थी,जिसके बाद एसपी विकास कुमार शाहवाल ने भी कॉलोनी का निरीक्षण किया और कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त किए जाने के निर्देश दिए गए। लेकिन इसके बाद भी कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था को ताक पर रखा गया और अब फिर शीतल सिटी कॉलोनी फेस 2 में चोरी की वारदात सामने आ गई है। शीतल सिटी में चोरियों की इससे पहले कई वारदात सामने आ चुकी है,लेकिन इसके बाद भी सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है।
शीतल सिटी के गार्ड के निवास पर भी हुई चोरी
रायसेन के सांची मार्ग पर शीतल सिटी फेस 2 में चोरी की वारदात सामने आने के बाद अब सांची मार्ग पर स्थित राम अयोध्या गार्डन के पास भी चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। राम अयोध्या गार्डन के पास शीतल सिटी के गार्ड के घर के चोरों ने ताले तोड़ दिए और सोने चांदी के जेवर व नगदी पर हाथ साफ कर लिया है। पीडि़त रवि यादव ने बताया की चोरों ने घर का ताला तोड़कर पत्नी के गहने व नगदी पर हाथ साफ कर लिया है। वहीं नगर के चोरी की इस तीसरी वारदात सामने आने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और चोरों की तलाश तेज कर दी है।