विनोद साहू बाड़ी रायसेन
मध्यप्रदेश में विधानसभा आम चुनाव को फतह करने के उद्देश्य और जन जन तक अपनी बात पहुँचाने के काँग्रेस पार्टी यात्राओं के माध्यम से जनता में जा रही हैं ।
शुक्रवार की शाम गोटेगांव से भोपाल तक निकल रही परिवर्तन विश्वास यात्रा जैसे ही चिंतामन चौराहे पर आई नगर के काँग्रेसियों के साथ ही सम्यक अभियान के जिला संयोजक युद्धवीर सिंह पटेल ने अपने साथियों के साथ बैड़बाजों व आतिशबाजी कर स्वागत किया।
90 के दशक बाद दिखाई दी नुक्कड़ सभा
समय का फैर देखिए कि जब भाजपा अपनी पहचान और सत्ता पाने के लिए नुक्कड़ सभाएँ और पद यात्राओं का सहारा लेती थी । पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री सुंदरलाल पटवा जी ने भोजपुर विधानसभा क्षेत्र को पाँव पाँव नापा .बहीं वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी पाँव पाँव बाले भैया के रुप में ख्याति अर्जित की। लेकिन वर्तमान में अब काँग्रेस अपना खोया जनाधार पाने के लिए पद यात्राएँ कर रही हैं ।
राहुलगांधी की कन्याकुमारी से लेकर काश्मीर तक की सफल पद यात्रा का लाभ देश में नजर आने लगा ।
इंजीनियर साहिल सिंह ने 300 किलोमीटर की पदयात्रा
राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ों पदयात्रा के साथ चले नवयुवक नेता गोटेगांव निवासी इंजीनियर साहिल सिंह राजपूत इतने प्रभावित और आत्मविश्वास से भरे कि उन्होंनें गोटेगांव से माँ नर्मदा जल लेकर तीन विधानसभा में पदयात्रा पर 16 अगस्त से अठ्ठाइस अगस्त को भोपाल कमलनाथ के निवास पर पहुँचकर समापन होगी । इस बीच नरसिंहपुर ,रायसेन और भोपाल जिला से निकलेगी। इस पदयात्रा का उद्देश्य नगर नगर गाँव गाँव मध्यप्रदेश सरकार की विफलताओं और जुमलेबाजी और भ्रष्टाचार से जनता को अवगत कराने के लिए नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से अवगत करा रहे ।
यात्रा का हुआँ भव्य स्वागत, नुक्कड़ सभा
इंजी.साहिल सिंह राजपूत के साथ पदयात्रा में बैसे तो तीस लोगों का जत्था चल रहा हैं लेकिन जिस नगर या गाँव से यह यात्रा गुजर रही हैं उस गाँव के युवा बुजुर्ग खुलकर उनका स्वागत कर रहे हैं । चिंतामन चौराहे पर स्वागत पश्चात यात्रा का नया बस स्टैंड स्थित सम्यक अभियान समन्वयक भोजपुर विधानसभा के युद्धवीर सिंह के कार्यालय पर सुल्पहार हुआँ फिर नया बस स्टैंड चौराहे पर एक नुक्कड़ सभा आयोजित की जिसमें वक्ताओं ने मध्यप्रदेश सरकार और विधायक की क्षेत्र की अनदेखी पर जमकर प्रहार किया। सभा को इंजी.साहिल सिंह ने संवोधित करते हुए मध्यप्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा और उन्होंने कहा कि देश में परिवर्तन की लहर चल रही आज देश प्रदेश की जनता महँगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त हो उठी में यहाँ से चुनाव लड़ने नहीं आपको जाग्रत करने पदयात्रा कर रहूँ काँग्रेस की सरकार बनेगी तो रोजगार के अवसर पैदा होगें । जिससे बेरोजगारी कम होगी । कमलनाथ जी के सपनों को हमें साकार करना हैं उन्होंने हर की अहम जरूरत गैस सिलेंडर को पाँच सो रुपये ,लाड़ली बहना को पंद्रह सो रुपये बेरोजगारों को रोजगार और भ्रष्टाचार से मुक्ति का संकल्प पूरा करना हैं । पद यात्रा का रात्रि बिश्राम शहर के मैरिज गार्डन में हुआँ ।