Let’s travel together.

सोमवार निकाली जाएगी भव्य कावड यात्र, पार्वती के जल से किया जाएगा भगवान शिव का अभिषेक

0 89

अनुराग शर्मा सीहोर

इन दिनों सावन मास का क्रम जारी है, क्षेत्र में पहली बार सावन सोमवार के पावन अवसर पर पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल के नेतृत्व में भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। करीब डेरीघाट से निकाली जाने वाली इस कावड यात्रा में डीजे और बैड बाजे के साथ करीब 12 किलोमीटर तक बोल-बम और भगवान शिव के जयकारे के साथ भक्ति का सैलाब निकाला जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि कावड यात्रा क्षेत्र के डेरीघाट से मरीमाता संग्रामपुर से सुबह आठ बजे निकाली जाएगी। वहीं शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भव्य कावड़ यात्रा सुबह निकाली जाएगी, इसके उपरांत भगवान शिव का अभिषेक और विशेष पूजन का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं शाम चार बजे विश्राम के उपरांत भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। पूर्व विधायक श्री पटेल सहित अन्य ने क्षेत्रवासियों से भव्य कावड़ यात्रा के अलावा पार्थिव शिवलिंग सहित अन्य धार्मिक कार्यकर्मों में शामिल होने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811