Let’s travel together.

भारी बारिश ने ढाया कहर ,स्तूप रोड डूबा पानी में दुकानों में भरा पानी,स्थानीय प्रशासन रहा लापता

0 126

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

बारिश पूर्व लोगों को राहत देने स्थानीय प्रशासन लाखों रुपए की भेंट चढ़ा देता है परन्तु यह कहां खर्च किए जाते हैं किसी को नहीं पता रहता जब नगर में भारी बारिश होती है तब स्थानीय प्रशासन सोता रहता है तथा नगर वासियों को भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता है ऐसा ही मामला बीती रात नगर में हुई भारी बारिश ने प्रशासन की सभी तैयारियों की पोल खोल कर रख दी तथा सड़कों पर लगभग तीन फिट पानी भरा गया इसके साथ ही कुछ दुकानों मेडिकल स्टोरों सहित अस्पताल परिसर पूरी तरह लबालब दिखाई दिया लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी परन्तु लाचार नगर प्रशासन पूरी तरह गहरी नींद में सोता रहा ।


जानकारी के अनुसार बीती रात नगर में हुई भारी बारिश ने एक ही दिन में नगर परिषद प्रशासन की बारिश पूर्व तैयारी की कल ई एक ही झटके में खोल कर रख दी यह भारी बारिश पूरी तरह तेज हवा गरज चमक के साथ होती रही हालांकि बारिश पूर्व लोगों ने बारिश की समस्या से अवगत कराया था तब नगर परिषद प्रशासन ने आनन-फानन में बारिश की तैयारी के नाम पर हजारों रुपए फूंक डाले तथा लोगों को आश्वस्त भी किया अब बारिश से लोगों को पानी भरने से निजात मिल सकेगी परन्तु इस भारी बारिश ने एक रात में ही नगर परिषद प्रशासन की तैयारियों की कल ई खोल कर रख दी तथा नगर के अस्पताल परिसर पूरी तरह पानी से लबालब दिखाई दिया साथ ही स्तूप मार्ग पर निकलना मुश्किल हो गया रोड़ पर लगभग तीन फिट पानी भरा रहा अस्पताल में मरीजों सहित अस्पताल स्टाफ में भी बैचैनी बढ़ गई दूसरी ओर बिजली केंद्र में भी पानी भरने से ड्यूटी पर तैनात बिजली कर्मचारियों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ी बार बार बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने कर्मचारियों को पानी में घुसकर जान जोखिम में डालकर व्यवस्था करते देखा गया इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे मेडिकल स्टोरों तथा डाक्टरों की क्लीनिकों में पानी भर गया जिससे खासा नुकसान बताया जा रहा है यही हाल रामलीला मैदान सड़क का बना रहा जहां लगभग सड़क पर तीन चार फिट पानी बहता दिखाई पडा जिससे लोगों का आवागमन थम सा गया ।

यही हाल हेडगेवार कालोनी का रहा जहां पानी निकासी के नाम पर ख़र्च तो किया गया परन्तु वहां भी सड़कों सहित निचले क्षेत्र में पानी भर गया जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी ।तब ऐसी मुश्किल घड़ी में न तो प्रशासन के ना ही जिम्मेदार ही सुध लेने निकल सके ।तब आसानी से कहा जा सकता है कि विकास की गंगा एक रात की बारिश में दिखाई दे गई । इस मामले में वार्ड नं 15 के पार्षद विवेक तिवारी ने कहा कि जब भारी बारिश हो रही थी हमने स्वयं पहुंच कर जायजा लिया ।तथा अनेक दुकान क्लीनिक सहित अस्पताल में काफी पानी भर गया था जबकि हम बारिश के पहले से ही मांग करते आ रहे हैं कि पानी निकासी व्यवस्था सुचारू बनाई जाये इस मामले में हमनें लिखित भी दिया है परन्तु व्यवस्था सुचारू नहीं बनाई जा सकी । जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811