हेमेन्द्र नाथ तिवारी उज्जैन
पराभाव के दिन कट गए अब आने वाले 50 साल भारतीय जनता पार्टी के नाम पर लिखे जाएंगे हमें कोई नहीं हरा सकता कोई भी आ जाए । आप देख रहे हैं बेल पर हैं, सब बेल पर कब कौन जेल चले जाए पता नहीं । यह बात भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने सीताराम परिसर, चिंतामण मार्ग पर आयोजित उज्जैन दक्षिण विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही ।

प्रभात झा ने कहा कि आज हम सब को तय करना पड़ेगा 3 महीने नहीं, 72 दिन बचे हैं 72 दिन मध्य प्रदेश की तकदीर को बदलने के दिन है सुनहरे कल के लिए आपको आपका समय पार्टी को देना है और भारी बहुमत से हमें सरकार बनानी है । महालोक के बाद उज्जैन में कितना बड़ा परिवर्तन आया है आज उज्जैन की जनता गौरव महसूस करती है कि सही हाथों में सरकार आई है । 2023 में महाकाल का आशीर्वाद हम सबको मिलेगा । मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार ने इतने कार्य कर दिए हैं कि हर घर में लाभार्थी मिलेंगे जिन्होंने सरकार की योजना का लाभ लिया हो हमें उन लाभार्थियों तक पंहुचना है ।हमें रिकॉर्ड बनाना है एक लाख से अधिक मतों से उज्जैन दक्षिण विधानसभा को जिताना है उन्होंने कहा कि पूरे भारत में कार्यकर्ताओं की पार्टी सिर्फ भाजपा है दूसरी कोई पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी नहीं बची है भाजपा का कार्यकर्ता गौरव से कहता है कि वह भाजपा कार्यकर्ता है यह गौरव के दिन है । वैचारिक भाव से जीने वाली पार्टी भाजपा है और परिवार वाद से जीने वाली देश की सारी पार्टीयां है । लेकिन हमारी पार्टी पारिवारिक भाव से चलने वाली पार्टी है । तन मन से जुटना है जो अपने नहीं हैं उन्हें अपना बनाना है कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार की जमानत जप्त हो जाए ऐसी मेहनत हम सबको मिलकर करनी है । कार्यकर्ता भाव हमेशा जिंदा रहना चाहिए पद तो आएंगे जाएंगे, पर कार्यकर्ता के पद से कोई नहीं हटा सकता कार्यकर्ता के दम पर ही पार्टी खनकती है, गरजती है और बरसती है । इस बार आमजन का आशीर्वाद लेने के लिए आपको निकलना पड़ेगा और भारतीय जनता पार्टी को 2023 में भारी बहुमत से जिता कर पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है ।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है देश में नरेन्द्र मोदी जैसा नेता व प्रधानमंत्री हमें मिला है। हम सौभाग्यशाली हैं कि प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान जैसे नेता मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने प्रदेश के चहुंमुखी विकास का खाका खींचा है। प्रदेश की शिवराज सरकार ने प्रदेश में अमूलचूल परिवर्तन किया है। बहनों की तो बल्ले-बल्ले हो गई है। पहले लाड़ली लक्ष्मी लक्ष्मी बनी और अब लाड़ली बहना शिवराज की बहना बन गईं। यह सब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हुआ है। आज उज्जैन दक्षिण विधानसभा का चहुंमुखी विकास हुआ। आज उज्जैन सबसे विकसित विधानसभाओं में शामिल है। आज हमें फिर संकल्प के साथ जाना होगा कि 2023 में प्रदेश और 2024 में देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे।

कार्यकर्ता सम्मेलन में स्वागत भाषण नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने दिया । इस अवसर पर विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश तटवाल, जिला प्रभारी सुरेश आर्य, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम सभापति कलावती यादव, इकबालसिंह गांधी, जगदीश अग्रवाल, अशोक प्रजापति, किशोर खंडेलवाल, ओम जैन, रूप पमनानी, विशाल राजोरिया, संजय अग्रवाल सहित मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन संजय अग्रवाल ने किया । जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा और सहायक मीडिया प्रभारी राकेश पंड्या ने दी ।