हम सब सौभाग्यशाली हैं कि राजनीतिक क्षेत्र में काम करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता के रूप में ईश्वर ने हमें प्रेरित किया है-राकेश शर्मा
रायसेन।भाजपा के शासनकाल में हर वर्ग की चिंता की गई है और उनका जीवन बदलने का काम किया गया है। राष्ट्र और प्रदेश को परम वैभव की ओर ले जाने का काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही कर सकते हैं। जब-जब भी आप दृढ़ निश्चय के साथ मैदान में उतरे हैं और मन लगाकर काम किया है, तब-तब पार्टी ने बहुमत से जीत हासिल की है। आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इन चुनावों में जीत के लिए आपको अभी से जुटना होगा। तभी राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाने की हमारी संकल्पना पूरी होगी।यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि राजनीतिक क्षेत्र में काम करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता के रूप में ईश्वर ने हमें प्रेरित किया है। हमें लगता है कि ईश्वर हमसे बहुत कुछ अच्छा करवाना चाहता है इसलिए हमें भाजपा का कार्यकर्ता बनाया है। दुनिया में भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसकी कथनी और करनी में अंतर नहीं है।
रायसेन संगठन के प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल ने जिला कार्य समिति की बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि 9 अगस्त से 15 अगस्त तक मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम साथ ही 15 अगस्त को विधानसभा स्तर पर मोटरसाइकिल यात्रा निकालना है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि हमारे यहां बूथ केन्द्र, शक्ति केन्द्र की संरचना है, इसे हमें और मजबूत करना है। हमें निरंतर बूथ, मंडल और शक्ति केंद्र पर तैनात होकर गरीबों का जीवन बदलने वाली योजनाओं के हितग्राहियों से बूथ पर मिलना और जो लोग योजनाओं से वंचित हैं उनको जोड़ने का काम करना है और सभी कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण करें।
बैठक में कार्यक्रम के विशेष अतिथि नवनियुक्त जिला संयोजक श्री नरेंद्र सिंह कुशवाहा को जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा एवं संगठन प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल ने पार्टी का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री रविंद्र विजयवर्गीय ने किया।

इस मौके पर उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, जीवन पाल, दातार सिंह मीणा, राकेश तोमर, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, रविंद्र विजयवर्गीय, बलराम मालवीय, जिला मंत्री सुरेश ताम्रकार, पवन रघुवंशी, श्रीमती पूजा मिश्रा, श्रीमती सीमा चौहान, वीर सिंह पटेल, राजेंद्र सिंह ठाकुर, प्रकाश आठ्या, कार्यालय मंत्री मोहन चक्रवर्ती, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, सोशल मीडिया प्रभारी देवेंद्र बघेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद साहू, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नागर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सिद्धकी सिद्धक, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष सरदार सिंह वरकरे, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष सूरज दोहरे, सह कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर सहित 22 मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
न्यूज़ सोर्स-हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी
रायसेन