Let’s travel together.

अब AI टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं साइबर ठग असली दिखने वाले ई-मेल्स और मैसेज से रहें सावधान

92

तकनीक के विकास के साथ जहां सुविधाएं बढ़ी हैं, वहीं धोखाधड़ी करनेवालों के लिए भी नये रास्ते खुल गये हैं। साइबर सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञों ने लोगों को एक नये खतरे के प्रति आगाह किया है। साइबर अपराधी एआई टूल्स का इस्तेमाल कर आपकी निजी जानकारी हासिल करने और आपको ठगने की तैयारी कर चुके हैं। इन अपराधियों ने फ्रॉडजीपीटी (FraudGPT) और वर्मजीपीटी (WormGPT) नाम के अत्याधुनिक जेनरेटिव एआई चैटबॉट्स के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। इन चैटबॉट के जरिए असली दिखने वाली ईमेल्स, मैसेजेस और संदेश भेजे जा सकते हैं, जो वास्तव में फर्जी होते हैं।

जानिए कैसे होती है ठगी

हाल ही में चैटजीपीटी जैसे एआई टूल्स के विकास ने साइबर ठगों को भी मौका दे दिया है। इन्हीं में फ्रॉडजीपीटी और वर्मजीपीटी जैसे टूल्स शामिल हैं, जिनके जरिए लोगों को हूबहू असली दिखने वाले ई-मेल्स, मैसेज, नोटिस जैसे टेक्स्ट भेजे जा सकते हैं। अगर आपने इन्हें असली मान लिया, तो आप साइबर ठगों को शिकार बन सकते हैं। बता दें कि फ्रॉडजीपीटी, फर्जी कोड लिख सकता है और अननोन वायरस या मैलवेयर बना सकता है। ये ग्रुप्स, वेबसाइट और मार्केट में घुसपैठ करने के लिए फिशिंग पेज और हैकिंग टूल भी जेनरेट कर सकता है। यानी इनकी मदद से साइबर अपराधियों का काम काफी आसान हो सकता है।

बाजार में उपलब्ध हैं ये टूल्स

डार्क वेब पर इस तरह के एआई चैटबॉट आसानी से बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। फ्रॉडजीपीटी को एम्पायर, डब्ल्यूएचएम, टोरेज, अल्फाबे और वर्सेस जैसे अंडरग्राउंड डार्क वेब मार्केटप्लेस में बेचा जा रहा है। इस चैटबॉट की पहुंच टेलीग्राम चैनल पर भी है और इसे यहां भी बेचा जाता है। सूत्रों के मुताबिक इन्हें 200 डॉलर से 1,700 डॉलर तक के मंथली मेंबरशिप चार्जेस पर भी उपलब्ध कराया जाता है। इनका फिशिंग ईमेल, मैलवेयर या क्रैकिंग टूल के निर्माण में इस्तेमाल किया जा सकता है। चैटजीपीटी-3 तकनीक पर बने यह चैटबॉट, यूजर के संकेतों के आधार पर बिल्कुल असली दिखने वाला टेक्स्ट जेनरेट कर सकते हैं। हैकर्स इन टूल्स का इस्तेमाल भ्रामक ईमेल बनाने के लिए करते हैं, जिससे लोगों को लगे कि उन्हें आधिकारिक बिजनेस कम्यूनिकेशन या बैंक नोटिस भेजा गया है। ऐसे में किसी भी मेल पर गोपनीय जानकारी देने से पहले उसे बैंक या संबंधित अधिकारी से कंफर्म कर लें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811