Let’s travel together.

श्री महाकालेश्‍वर भगवान की सवारी धूमधाम से निकली,सवारी में भगवान श्री महाकालेश्‍वर ने चार विभिन्‍न स्‍वरूपों में भक्‍तों को दर्शन दिये

0 62

हेमेंद्रनाथ तिवारी उज्‍जैन

भगवान श्री महाकालेश्‍वर की श्रावण माह में निकलने वाली सवारियों के क्रम में चौथे सोमवार को सायं 04 बजे परम्‍परानुसार श्री महाकालेश्‍वर भगवान की सवारी धूमधाम से निकली। सवारी में भगवान श्री महाकालेश्‍वर ने चार विभिन्‍न स्‍वरूपों में भक्‍तों को दर्शन दिये।

जिसमें पालकी में श्री चन्‍द्रमोलेश्‍वर, हाथी पर श्री मनमहेश, बैलगाडी में गरूड पर शिवतांडव एवं बैलगाडी में नंदी पर श्री उमा-महेश के स्‍वरूप में विराजमान होकर अपनी प्रजा का हाल जानने निकले।

श्री महाकालेश्‍वर भगवान की सवारी निकलने के पूर्व माखन सिंह चौहान, केबिनेट मंत्री व अध्यक्ष मध्यप्रदेश तीर्थ स्थान एवं मेला विकास प्राधिकरण,  विभाष उपाध्याय, उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद,कुमार पुरुषोत्तम कलेक्टर एवं अध्यक्ष  महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति, आचार्य  शेखर जी महाराज,  ने महाकालेश्‍वर मंदिर के सभामंडप में भगवान श्री चन्‍द्रमोलेश्‍वर का पूजन-अर्चन किया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर के सभामंडप में  श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी जी महाराज, महापौर मुकेश टटवाल, उज्जैन उत्तर विधायक पारसचंद्र जैन, श्रीमती कलावती यादव अध्यक्ष नगर पालिक निगम उज्जैन, आयुक्तनगर पालिक निगम  रोशन सिंह, प्रशासक संदीप सोनी, मंदिर प्रबंध समिति सदस्य पुजारी प्रदीप गुरु, राजेंद्र शर्मा ‘गुरु’,  राम पुजारी आदि ने भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन -अर्चन किया और आरती में सम्मिलित हुए।  सभी गणमान्यो में पालकी को कंधा देकर नगर भ्रमण हेतु रवाना किया। 

कहारों द्वारा पालकी  जैसे ही मंदिर के मुख्‍य द्वार पर पहुंची वहां सशस्‍त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में विराजित भगवान को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई।उसके पश्यात भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर की पालकी परंपरानुसार अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए रामघाट पहुची ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811