Let’s travel together.

सोच बदलेंगे तो लैंगिक भेदभाव खत्म होगा: डॉ मुदिता प्रवीण श्रीवास्तव

0 106

‘ग्रामीण समाज में लिंगभेद एक समाजशास्त्रीय अध्ययन’ पुस्तक का हुआ विमोचन

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

ग्रामीण स्तर पर महिलाओं की स्थिति बेहतर न होने का एक कारण शिक्षा की कमी हो सकता है पर इससे भी ज्यादा जिम्मेदार मानसिकता है जो भेदभाव उत्पन्न करती है, हम भौतिक दृष्टि से तो तरक्की कर रहे हैं पर अभौतिक रूप जैसे विचार,परंपरा के कारण पिछड़े है। समाज पुरुष को प्राथमिकता देता है और महिलाए द्वितीयक मानी जाती है। समाज में भेदभाव घर से आया।घर की सोच बदलें जिससे लिंग के आधार पर भेदभाव न रहे,उक्त विचार डॉ मुदिता प्रवीण श्रीवास्तव ने अपनी पुस्तक ‘ ग्रामीण समाज में लिंगभेद एक समाजशास्त्रीय अध्ययन’ के विमोचन के अवसर पर कही जो कार्यक्रम एक निजी लॉज में आयोजित किया गया था जहां प्रबुद्ध वर्ग,पी जी कॉलेज एवं के एम कॉलेज के प्रोफेसर,स्टाफ और मीडिया भी शामिल था।
इस शोध कार्य में डॉ श्रीवास्तव के मार्गदर्शक डॉ ध्रुव दीक्षित ने कहा कि जबलपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में लिंगभेद पर लिखी यह पुस्तक समाज में जागरूकता लाने का एक बेहतर प्रयास है,। उच्च शिक्षा विभाग के पुस्तकालय में इस रखा जा सकता है जो शोधार्थियों के लिए लाभ दायक होगा। पी जी कॉलेज के प्राचार्य डॉ केपी अहिरवार ने बताया कि इस शोध कार्य से नया आयाम स्थापित हुआ। मध्यप्रदेश समाजशास्त्रीय परिषद बौद्धिक संपदा से भरा रहे।नई शिक्षा नीति में बौद्धिक क्षमता बढ़ाएं और शोध के सभी आयामों पर ध्यान दें, परंपरा,रूढ़ियां कम कर सोच को बदलें। केएन कॉलेज के प्रोफेसर डॉ अवधेश जैन ने कहा समाज की मानसिकता सदियों से पुत्रवती सौभाग्यवती की रही है, यथार्थ यह है कि शिक्षित होने पर भी कुंठित है इस पुस्तक ने जगाने का प्रयास किया है।

हालांकि पुस्तक जबलपुर जिले की तहसील कुंडम,पनागर, शहपुरा एवं पाटन से 50- 50 इकाइयों का चयन कर विभिन्न आयामों पर तथ्य संकलित कर किया गया जिसमें समंक संग्रहण प्रत्यक्ष व्यक्तिगत साक्षात्कार सर्वेक्षण पद्धति और परिवारों का चयन स्तरित निर्देशन पद्धति द्वारा किया गया। महिलाओं की विषम परिस्थिति और उसके सामाजिक,सांस्कृतिक कारणो को तलाशती पुस्तक जो कहीं न कहीं समाज की मानसिकता में परिवर्तन और चेतना की ओर इंगित करती है जिससे भेदभाव समाप्त हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811