शासकीय सी एम राइज विद्यालय जबेरा की टीम भोपाल में करेगी जिले का प्रतिनिधित्व
ज्ञान चंद्र श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ आयोजन
रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह
मध्य प्रदेश टूरिज्म क्विज प्रतियोगिता 2023 स्थानीय ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित की गई,जो कलेक्टर मयंक अग्रवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद अर्पित वर्मा, एडीएम नाथूराम गोंड जिला शिक्षा अधिकारी एस के नेमा, क्षेत्रीय प्रबंधक प्रतिनिधि मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम खजुराहो आशीष मिश्रा के निर्देशन में आयोजित की गई।
लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न एवं मल्टीमीडिया राउंड में कुल 400 अंक थे जिसमे प्रथम स्थान शासकीय सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जबेरा, द्वितीय स्थान शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दमोह, तृतीय स्थान महात्मा ज्योतिबा फुले सीएम राइज विद्यालय दमोह, चतुर्थ स्थान पर शासकीय उमावि इमलिया घाट, पांचवा स्थान सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह एवं छठवें स्थान पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़ेरी रहा।

मल्टीमीडिया में 10 राउंड के अंतर्गत विभिन्न प्रश्न पूछे गए, झटपट बोल, सोच समझकर बोल, तोल मोल कर बोल,पारखी नजर, दे दना दन राउंड,जो बोला वही धुरंधर, अब बताओ तो जाने, एमपी अजब है, एमपी में सिनेमा,बोलो बोलो मैं कौन हूं एवं लाइफ लाइन तीन प्रकार के लाइफ लाइन का इस्तेमाल क्विज में किया गया, एक नहीं दो जवाब,दोस्त की मदद ले,गुरु की शरण ले, जिसमें विभिन्न प्रकार के प्रश्नों जो मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों से संबंधित थे पिक्चर वीडियो के माध्यम से पूछे गए जिसमें सभी छात्रों ने उत्तर दिया।
क्विज का संचालन सहायक परियोजना समन्वयक मोहन राय, स्कोरर दिलीप जोशी, अतुल तिवारी एवं मुकेश गुजरे रहे।पर्यटन क्विज में सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी डॉ आलोक सोनवलकर के निर्देशन में अनहद कला केंद्र के कलाकारों द्वारा की गई।
बुंदेलखंडी लोक गीतों की प्रस्तुति अर्जुन पटेल एवं प्रेमलता उपाध्याय द्वारा दी गई। मूल्यांकन प्रभारी प्राचार्य रमेश व्यास ने समय सीमा में मूल्यांकन कार्य को पूर्ण कराया। प्रतियोगिता के संचालन में आदित्य चौरसिया, मुकेश विश्वकर्मा, राजेश सोनी, नीति खरे,वंदना ठाकुर, योगिता तिवारी, नरपल सिंह ठाकुर, डॉ प्रदीप अठ्या, नीरज खरे, रिचा धगट, रिचा उपाध्याय, पीयूष जैन, अफसर खान एवं शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य के पी अहिरवार एवं उनके समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
*पर्यटन बोर्ड द्वारा छह टीमों को प्रदान किए गए मैडल एवम कूपन*
शासकीय सीएम राइज विद्यालय जबेरा की यामिनी सोनी, नेहा राय एवं शुभम मेहरा
उत्कृष्ट विद्यालय दमोह के शुभ विश्वकर्मा, संदीप लोधी एवं मानव प्रजापति,
महात्मा ज्योतिबा फुले सीएम राइज विद्यालय दमोह के अंकित बाजपेई, चक्रेश पटेल एवं चंदन विश्वकर्मा
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इमलिया घाट के शिवम लोधी, आरती लोधी एवं दीपक अहिरवार शासकीय सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह की हेमलता विश्वकर्मा, किरण अहिरवार एवं गुड़िया विश्वकर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खडेरी की आरती प्रजापति, परी जैन एवं आरती ठाकुर को जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा ने विजेता एवं उप विजेता प्रतिभागियों को मेडल प्रशस्ति पत्र एवं कूपन प्रदान कर सम्मानित किया।आभार प्रदर्शन नन्हे सिंह ठाकुर सहायक संचालक शिक्षा द्वारा किया गया।