Let’s travel together.

शरद पवार गुट की बैठक से पहले सुप्रिया सुले ने की भावुक अपील

100

मुंबई। महाराष्ट्र में जारी सियासी उठा-पटक के बीच एनसीपी के शरद पवार गुट ने उम्र कार्ड खेला है। दोनों खेमों की बैठकों के बीच एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने एक भावनात्मक अपील की है। उन्होंने अपने नेताओं से अपील की है कि 83 वर्षीय योद्धा (शरद पवार) का समर्थन करें।

शरद पवार के आवास के बाहर लगे पोस्टर

वहीं, शरद पवार के आवास के बाहर ऐसे पोस्टर भी लगे हैं। कार्यकर्ताओं ने ’83 वर्षीय योद्धा अकेले लड़ाई लड़ रहे हैं’ स्लोगन के साथ शरद पवार के आवास के बाहर पोस्टर लगाए हैं।

नेताओं को बैठक में शामिल होने के निर्देश

एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले और प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने वीडियो संदेश जारी कर सभी एनसीपी पदाधिकारियों और नेताओं से बैठक में शामिल होने के लिए कहा है। साथ ही शरद गुट के मुख्य सचेतक नियुक्त किए गए जितेंद्र आव्हाड ने भी व्हिप जारी किया, जिसमें सभी विधायकों को शरद पवार की बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया।

सुप्रिया सुले की भावनात्मक अपील

सुप्रिया सुले ने कहा, “मैं आप सभी का इंतजार करूंगी। 83 वर्षीय योद्धा और हमारे प्रिय नेता शरद पवार हम सभी का मार्गदर्शन करने के लिए बैठक में मौजूद रहेंगे। वह हमें पार्टी की भविष्य की योजनाएं और हमारी जिम्मेदारियां बताएंगे।”

बैठक के बाद साफ हो सकती स्थिति

बता दें कि महाराष्ट्र की राजनीति में आज साफ हो सकता है कि एनसीपी का असली मालिक कौन है और किसके पास अधिक समर्थन है। शरद पवार और अजित पवार दोनों गुटों ने आज पार्टी के सभी विधायकों, सांसदों और अन्य पदाधिकारियों को उनके द्वारा बुलाई गई बैठकों में उपस्थित रहने के लिए कहा है।

दोनों गुट अब पार्टी पर कब्जा करने के लिए आर-पार की कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। दलबदल विरोधी कानून से बचने के लिए अजित पवार गुट को कम से कम 36 विधायकों की जरूरत है, जिसे लेकर दोनों गुट अधिक से अधिक पार्टी सदस्यों को अपने पक्ष में लाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811