Let’s travel together.

मप्र के 11 खिलाड़ी करेंगे चीन में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व

64

भोपाल। मध्य प्रदेश में 11 अलग-अलग विधाओं के खिलाड़ी चेगंडू (चीन) में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक होने वाले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें नौ खिलाड़ी मध्य प्रदेश की विभिन्न अकादमी से हैं। मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी ऑफ़ एक्सीलेंस के समर दीप सिंह, निधि पवैया, शालिनी चौधरी (सभी बरकतउल्ला विश्वविद्यालय) अर्जुन वास्कले ( एसएनसिटी विश्वविद्यालय ), एमपी फेंसिंग अकादमी ऑफ़ एक्सीलेंस के शंकर पांडेय ( रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय रायसेन ), अंकित शर्मा ( लवली प्रोफ़ेशनल विश्वविद्यालय ) तथा मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी ऑफ़ एक्सीलेंस के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और आशी चौकसे ( दोनों गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर) और चिंकी यादव (बरकतउल्ला विश्वविद्यालय) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मध्यप्रदेश की नंदनी वत्स ( रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय) और कुमारी अंतिम यादव ( लवली प्रोफ़ेशनल विश्वविद्यालय फगवाड़ा) जूडो में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी खिलाड़ी बुधवार की रात को चीन के लिए रवाना हो गए हैं।

खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने सभी खिलाड़ियों से टीटी नगर स्टेडियम में मुलाक़ात कर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे सिर्फ़ लक्ष्य पर अपना ध्यान केंद्रित करे। खिलाड़ियों को किसी बात की चिंता नहीं करनी है सिर्फ़ पदक हासिल करने पर ध्यान देना है। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि हमारे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन और उच्च स्तर के प्रशिक्षण से अब अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाम पर पहुँच कर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811