हेमेन्द्र नाथ तिवारी उज्जैन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी धर्मपत्नि श्रीमती साधना सिंह एवं पुत्र कार्तिकेय एवं कुणाल के साथ श्रावण माह के तृतीय सोमवार 24 जुलाई को अपने उज्जैन प्रवास के समय श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान श्री महाकालेश्वर का अभिषेक कर सबके कल्याण, स्वास्थ्य, सभी सुखमय रहे इस हेतु से संपूर्ण सृष्टि के कल्याण के साथ-साथ जीव चराचर के कल्याण की भी कामना की।