विदिशा।भारतीय जनता पार्टी विदिशा नगर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज अमर शहीद पण्डित चंद्रशेखर आजाद जी की जन्म जयंती के उपलक्ष में मिर्जापुर बाईपास स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व तिलक चौक स्थित पंडित बाल गंगाधर तिलक जीकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं उनके विचारों पर प्रकाश डाला।

पंडित चंद्रशेखर आजाद ने देश आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई भी वह अंग्रेजों के सामने कभी झुके नहीं बल्कि जब अंग्रेजों ने चारों तरफ से घेर लिया तो उन्होंने अपना स्वाभिमान बचाने के लिए उन्होंने अपनी ही कनपटी पर गन रखकर अपने आप को शहीद कर दिया देश के लिए निछावर हुए इन अमर जवानों की शहादत के कारण ही आज हम गुलामी की जंजीरों को पार करके आजादी से जी रहे हैं इन शहीदों के बारे में हमें अपनी नई पीढ़ी को बताना चाहिए यह विचार वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश टंडन ने कहे एवं उनकी प्रतिमा पर तिलक कर माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेता मुकेश टंडन,सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, दुर्गा नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, पंकज पांडे दिनेश कुशवाहा, नगर पालिका उपाध्यक्ष संजय देवाकीर्ति पार्षद शैलेंद्र सिंह भदोरिया अजय प्रताप सिंह से निवेश शिवहरे जहान सिंह गुर्जर महामंत्री प्रशांत शर्मा मीडिया प्रभारी सुनील साहू जिला पंचायत सदस्य धनराज दांगी गोपाल दांगी पार्षद संतोष पेंटर पेंजन सिंह यादव गोविद राजपूत सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गण और कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे यह जानकारी दुर्गा नगर मंडल के मीडिया प्रभारी सुनील साहू द्वारा दी गई