Let’s travel together.

महाकाल ::भस्मारती में भक्तों की होली भक्तो ने भक्ति में लीन होकर अबीर गुलाल और फूलो के साथ होली मनाई

0 616

उज्जैन से हेमेन्द्रनाथ तिवारी

दुनिया भर में मनाए जाने वाले होली के त्यौहार की शुरुआत धार्मिक नगरी उज्जैन से हो गई है। यहाँ सबसे पहले होली के त्यौहार की शुरुआत विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर से हुई। बाबा महाकाल के दरबार में होली का उत्सव मनाया गया। यहाँ सुबह चार बजे भस्मारती में पण्डे पुजारियों ने महाकाल के साथ होली खेली। हजारो की संख्या में भक्तो ने भक्ति में लीन होकर अबीर गुलाल और फूलो के साथ होली मनाई। बाबा का दरबार रंगों से सराबोर नजर आया।

रंगो के त्यौहार होली पर सुबह चार बजे महाकाल मंदिर में भस्मारती में देश के कोने कोने से आए भक्तो ने होली खेली। यहाँ परंपरा अनुसार भस्मारती में बाबा महाकाल को रंग लगाया गया। श्रद्धालु और पण्डे पुजारियों ने आरती में लीन होकर अबीर गुलाल और फूलो के साथ होली खेली।


देश विदेश से कई भक्त उज्जैन में मनाई जाने वाली इस होली को देखने के लिए आते है। आरती के समय बाबा के भक्तो पर भी होली का रंग खूब चढ़ता है सभी बाबा महाकाल के रंग में रंग जाते है। महाकाल मंदिर में भस्मारती में होली का पर्व मानाने की परंपरा सनातन काल से चली आ रही। यहाँ सबसे पहले बाबा महाकाल के आँगन में होली उत्सव की शुरुआत होती है और उसके बाद देश भर में होली मनाई जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नेशनल हाईवे-45 पर तेज रफ्तार का कहर बुलेरो और ट्रक में भीषण टक्कर      |     साइट स्लो होने से सैकड़ों किसान पंजीयन से वंचित     |      बिजली बिल बकाया पर कार्रवाई, बिजली कनेक्शन काटे     |     पुलिस की शाम को गश्त, नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा     |     राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक और पुरातत्व विभाग को नोटिस किए जारी     |     वर्धा: प्राचीन गढ़ी,तालाब और निकट ही दिखाई देता संगम     |     किन्नर समाज में विवाद, राधिका किन्नर को मिली जान से मारने की धमकी     |     जंगलों को आग से बचाने जागरूकता बैठक     |     आईडीबीआई बैंक में खाताधारकों की राशि गबन का मामला पीड़ितों की संख्या हुई चौदह     |     समूह की दीदीयों की लगी कृषक पाठशाला, जैविक खेती के गुण बताए गए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811