Let’s travel together.

महेश पटेल को कांग्रेस ने 6 साल के लिए निष्कासित किया, जानिए वजह

0 437

जिला कांग्रेस के  जिला अध्यक्ष रह चुके है महेश पटेल

भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अलीराजपुर के कांग्रेस नेता महेश पटेल को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। कांग्रेस के संगठन प्रभारी और उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने आदेश जारी करके यह कार्रवाई की है।

जारी आदेश में कहा गया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी को यह जानकारी प्राप्त हुई, कि आपके संरक्षण में अलीराजपुर क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ अत्यंत आपत्तिजनक व अनुचित व्यवहार किया गया है। आपका यह आचरण कांग्रेस की रीति-नीति के सर्वथा विपरीत है। आपके इस आचरण को अनुशासनहीनता मानते हुए, आपको कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है ।

उल्लेखनीय है कि कल अलीराजपुर में एक भगोरिया मेले से लौटते हुए कांतिलाल भूरिया और विक्रांत भूरिया पर हमला किया गया था। उसकी कार पर पत्थर बरसाए गए थे। इस हमले में कार का ड्राइवर घायल हो गया था। इस मामले की नामजद शिकायत भी जोबट थाने पर कांतिलाल भूरिया ने की थी। इस घटना के बाद महेश पटेल के खिलाफ पार्टी ने ये कार्रवाई की है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811