भोपाल।समग्र शिक्षक संघ के प्रयासों से जहां ट्रायबल में उच्च पद का प्रभार दिए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है वही स्कूल शिक्षा विभाग में भी क्रमश: उच्च पद का प्रभार दिए को लेकर आदेश जारी होने का सिलसिला प्रारंभ हो चुका है, विभागीय सूत्रों की माने तो पोस्टिंग के आदेश प्रथक से जारी होंगे, इसमें थोड़ा समय लग सकता है, ज्ञातव्य हो कि स्कूल शिक्षा और ट्रायबल में उच्च पद के प्रभार में देरी को लेकर विगत दिनों समग्र शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने लिखित रूप से विभाग के समक्ष अपनी नाराजगी व्यक्त की थी, वही मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित संगठनों की बैठक में भी मुख्यमंत्री जी को इस बाबत पत्र सौंपा था|
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेशचंद दुबे, प्रदेश संरक्षक मुरारीलाल सोनी बताया कि हमारे पेंशनरो को भी राज्य के कर्मचारियों के समान 42% डीआर का लाभ मिले इसके लिए भी संगठन स्तर से माननीय मुख्यमंत्री जी से लिखित आग्रह किया गया है, पूरी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हमारे पेंशनर भाइयों/बहिनों को भी राज्य शासन के कार्यरत कर्मचारियों के संतुल्य डीआर का लाभ मिलने लगेगा|
संघ के महामंत्री नरेंद्र दुबे और जेपी शुक्ला का कहना है कि 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने शिक्षकों/कर्मचारियों को चतुर्थ श्रेणी वेतनमान समयमान/ क्रमोन्नत वेतनमान के रूप में देना प्रस्तावित है, प्रस्तावित 1 जुलाई 2023 के स्थान पर 1 जुलाई 2020 से प्राप्त हो, इसके लिए भी मुख्यमंत्री जी को आगरा पत्र सौंपा गया है, और निरंतर इस मामले में संगठन अपना प्रयास जारी रखेगा बही
संघ के प्रदेश महामंत्री संजय तिवारी का कहना है कि ग्रेड पे विसंगति सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा शिक्षकों को सेवानिवृत्ति पर न्यूनतम 300 दिवस अवकाश नकदीकरण का लाभ देने कार्यरत कर्मचारियों को प्रतिवर्ष अनिवार्य रूप 15 दिन का अर्जित अवकाशदिए जाने, प्रदेश में कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू किए जाने जैसे विचाराधीन मुद्दों को लेकर संगठन निरंतर अपना प्रयास जारी रखेगा|
संघ के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिंह पवार ने आशा व्यक्त की है कि आने वाले दिनों में संगठन अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगा, जिसमें प्रदेश के हजारों शिक्षकों की कड़ी मेहनत और संघर्ष शामिल रहा है|
Udyam Registration Number : UDYAM-MP-35-0005861