Let’s travel together.

सांची विश्वविद्यालय पूर्व कुलपति प्रो. शास्त्री को ‘राष्ट्रीय दर्शन पुरस्कार’

0 82

• अखिल भारतीय दर्शन परिषद द्वारा दिया गया सम्मान
• डॉ. नवीन दीक्षित का आलेख भी सर्वश्रेष्ठ चयनित
• बिहार के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित था अधिवेशन

रायसेन।सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. यज्ञनेश्वर शास्त्री को अखिल भारतीय दर्शन परिषद द्वारा राष्ट्रीय दर्शन पुरस्कार से नवाज़ा गया है। अखिल भारतीय दर्शन परिषद द्वारा विश्वविद्यालय के दर्शन शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन दीक्षित को भी श्रीमती कमला देवी जैन स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया है


बिहार के आरा ज़िले के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में 14 से 16 जुलाई के मध्य भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद द्वारा प्रायोजित 67वीं अखिल भारतीय दर्शन परिषद के अधिवेशन के दौरान ये सम्मान प्रदान किए गए।
विश्वविद्यालय के पर्व कलपति प्रो. शास्त्री को राष्ट्रीय दर्शन पुरस्कार दर्शन के क्षेत्र में उन्नयन कार्य के लिए प्रदान किया गया है। वे 2016 से 2018 तक सांची विश्वविद्यालय के कुलपति थे। जबकि, डॉ. नवीन दीक्षित ने ‘अद्वैत वेदांत में जीवन मुक्ति एवं अमरत्व ‘ विषय पर एक आलेख प्रस्तुत किया था जो की आयोजकों द्वारा सर्वश्रेष्ठ पाया गया।
सांची विश्वविद्यालय के कुलपति व म.प्र शासन संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव श्री शिवशेखर शुक्ला तथा विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अलकेश चतुर्वेदी ने प्रो. शास्त्री एवं डॉ. दीक्षित को बधाई और शुभकानाएं दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |     श्वेतांबर देवी, रामकृष्ण कुसमरिया पूर्व मंत्री, एवं अनिल चौरसिया मानस मंडल हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811