Let’s travel together.

सामुदायिक पुलिसिंग में “आशा अभियान” के अंतर्गत मानसिक रूप से परित्यक्त महिलाओं के सरंक्षण हेतु दिया गया विशेष पुरस्कार

0 124

भोपाल से देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट

भोपाल पुलिस कमिशनरेट द्वारा आशा अभियान के अंतर्गत मानसिक रूप से रोगी ऐसी महिलायें जो परित्यक्त है तथा फुटपाथ पर निवास कर रही हैं उनके संरक्षण हेतु एक विशेष योजना बनाई गई है जिसके अंतर्गत उन्हें संरक्षण व संबल प्रदान कर उन्हे मानसिक चिकित्सालय से ईलाज की सुविधा तथा उन्हे मानसिक रोग संस्थान में उनके पुनर्वास के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसमे पुलिस समाजसेवी संस्थाओ के साथ मिलकर योजना का क्रियान्वन कर रही हैं। उल्लेखनीय है इस योजना के अंतर्गत विगत 10 महीनों मे विशेष प्रयास किये गये तथा 40 ऐसी महिलाओं को जो मानसिक रूप से रोगी है तथा जिन्हे सहायता की आवश्यकता है उनका संरक्षण कर सहायता प्रदान की गई है। इसमें आनंद संस्थान के मोहन सोनी तथा अन्य सदस्यों ने विशेष योगदान दिया, जिन्हे आशा अभियान में सम्मान प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त थाना कोहेफिजा के अंतर्गत 16 ऐसी महिलाओं को संरक्षण प्रदान किया गया जिसमें थाना प्रभारी कोहेफिजा को भी पुरस्कृत किया गया। साथ ही थाना प्रभारी शाहजहांनाबाद को भी पुरस्कृत किया गया। योजना के अंतर्गत लगातर सम्पूर्ण शहर में अभियान चलाकर यह प्रयास किया जा रहा है कि कोई भी महिला मानसिक रूप से रोगगृस्त होते हुए परित्यक्त अवस्था मे फूटपाथ पर न रहे ताकि उसका संरक्षण हो सके तथा उसे संबल प्रदान किया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811