मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
मप्र खाद्य राज्य आयोग के अध्यक्ष वीके
मल्होत्रा ने जिले में लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक पोषण आहार कार्यक्रम, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्यान्ह भोजन) एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वन की जानकारी लेते हुए समीक्षा की। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सत्यापन की प्रक्रिया निरंतर जारी रहे। कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से छूटे नहीं, साथ ही अपात्रों को चिन्हांकित कर हटाया जाए। उन्होंने निगरानी समिति की नियमित बैठक आयोजित किए जाने के लिए भी कहा इसके उपरांत मध्य प्रदेश खाद राज्य आयोग के अध्यक्ष वीके मल्होत्रा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज पहुंचे और उन्होंने वहां पर पड़ने वाले बच्चों से संवाद किया साथ ही पूरक पोषण आहार कार्यक्रम प्रधानमंत्री मातृ वंदना सहित अन्य योजनाओं जानकारी ली इस मौके पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज के प्राचार्य टीडी मेश्राम, एम एल अहिरवार, दीवानगंज के सरपंच गिरजेश नायक सहित स्कूल का समस्त स्टाफ और अधिकारी मौजूद थे
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।