परिवार का एकलौता बेटा था विवेक श्रीवास
देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
सेन समाज संगठन द्वारा गाडरवारा में हुए सेन समाज के युवक विवेक श्रीवास की हत्या के मामले में अपराधियो की जल्द गिरफ्तारी एबं कड़ी कार्यवाही हेतु सिलवानी एसडीएम एल.के. खरे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा।

सेन समाज के ज्ञापन में लिखित है कि गाडरवारा जिला नरसिंहपुर में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे है सेन समाज के 18 वर्षीय युवक विवेक श्रीवास को अज्ञात लोगों के द्वारा शकर नदी पुल पर दिन दहाड़े धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी जिससे समाज के साथ साथ पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। इस मामले मेंअभी तक शासन स्तर पर न तो कार्यवाही की गई न ही किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। सबसे वड़ी दुखद वात
यह भी है कि वह अपने पूरे परिवार का इकलौता सहारा था उसके पिताजी इस दुनिया में नहीं है घर में बेसहारा मां का सहारा छिन गया है सेन समाज संगठन द्वारा मांग की गई कि मृतक विवेक श्रीवास की माँ को आर्थिक सहायता एवं अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए जिससे ऐसी अप्रिय घटना दोबारा ना हो सके। सेन समाज संगठन द्वारा अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही हेतु तीन दिन का समय देते हुए उग्र आंदोलन एबं चक्का जाम की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालो में सेन समाज के लोग वड़ी संख्या में मौजूद थे।