Let’s travel together.

जनपद पंचायत के सीईओ सरपंचों से  करते हें गाली गलौज, महिला सरपंच प्रतिनिधियों से कर रहे हैं दुर्व्यवहार सरपंच बैठे धरने

0 254

 

– जिला पंचायत सीईओ को दिया ज्ञापन

अनुराग शर्मा सीहोर

प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान लगातार मंचों से अधिकारियों को समझाइश देते हैं कि वे जनप्रतिनिधियों एवं जनता के साथ तरीके से पेश आएं और उनके कामों को प्राथमिकता से करें, लेकिन मुख्यमंत्री के गृह जिले सीहोर में ही अधिकारियों का रवैया जनप्रतिनिधियों के प्रति ही अड़ियल बना हुआ है। इसका उदाहरण सामने आया है जिले की सीहोर जनपद पंचायत में, जहां पर सीईओ जिला पंचायत अमित व्यास पर महिला सरपंच प्रतिनिधि के साथ गाली-गलौज करने की शिकायत सीईओ जिला पंचायत से की गई है। सरपंच एकता कल्याण संघ के बैनर तले कई ग्राम पंचायतों के सरपंच सीईओ जिला पंचायत कार्यालय गेट पर धरने पर बैठ गए। सरपंच संघ द्वारा एक शिकायती पत्र कलेक्टर को सौंपा गया है।

सरपंचों द्वारा बताया गया कि जनपद पंचायत कार्यालय सीहोर में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमित व्यास द्वारा करंजखेड़ा महिला सरपंच के पति के साथ गाली गलौज करते हुए धक्का-मुक्की कर ऑफिस से बाहर निकाल दिया गया। सीईओ अमित व्यास इसके पहले भी कई बार सरपंचों के साथ दुर्व्यवहार कर चुके हैं। सरपंच संघ ने कलेक्टर को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि जनपद पंचायत में पदस्थ सीईओ अमित व्यास को तत्काल पद से हटाया जाए। सरपंच संघ द्वारा जिला पंचायत सीहोर कार्यालय के सामने बैठ कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया एवं इसकी शिकायत सीईओ जिला पंचायत से भी की गई है।

वही इस संबंध में जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी ने कहा कि मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811