मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लाक के ग्राम अंबाडी में लगभग 3 महीने से ट्रांसफार्मर जला पड़ा है जिससे इंदिरा आवास के लोग परेशान हो रहे हैं ग्राम अंबाड़ी के इंदिरा आवास कॉलोनी का ट्रांसफार्मर 3 महीने पहले जल गया था जिसका खामियाजा अंबाड़ी के निवासी भुगत रहे हैं बावजूद भी बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया जिस कारण बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है इंदिरा आवास कॉलोनी पहाड़ी इलाके पर बसी हुई है रात के अंधेरे में पहाड़ पर सांप बिच्छू यदि का भी हमेशा ग्रामीणों को भय बना रहता है कई बार लाइनमैन से शिकायत करने के बाद भी अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया है जिस कारण बच्चों की पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है और ग्रामीण भी परेशान है राजेश जाटव ने बताया है कि इंदिरा आवास कॉलोनी का ट्रांसफार्मर 3 महीने पहले जल गया था कुछ दिन तो कहते रहे कि आप लोगों पर बकाया ज्यादा है इसलिए ट्रांसफार्मर नहीं रख रहे हैं मगर अब कुछ लोगों ने अपने बिजली के बिल जमा कर दिए इसके बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया जिससे हम सभी मोहल्ला वासी को परेशानी हो रही है हमारे बच्चे भी नहीं पढ़ पा रहे हैं तो बारिश भी होने लगी है जिस कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है बच्चे और हम पूरी पूरी रात इधर-उधर घूम कर गुजारते हैं मगर हम तो रात गुजार देते मगर हमारे छोटे-छोटे बच्चे पूरी रात बिजली ना होने से परेशान हो रहे हैं इसके बावजूद भी ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया
इनका कहना हें-
ट्रांसफार्मर पर इंदिरा कॉलोनी का लोड अधिक है जिस कारण बार-बार जल रहा है 1 साल के अंदर दो बार ट्रांसफार्मर रखा चुका है इंदिरा आवास कॉलोनी में 63 केवी का ट्रांसफार्मर रखना चाहिए अगर बिजली विभाग कम पावर का ट्रांसफार्मर रखते हैं जिससे जल जाता है ट्रांसफार्मर आ चुका है दो-तीन दिन में रखा जाएगा
कुंती रमेश अहिरवार अंबाडी सरपंच