Let’s travel together.

एसडीएम कोर्ट के बाहर हथियार लेकर घूम रहे 8 लोग गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

0 384

 

अनुराग शर्मा सीहोर

जिले के इछावर में इछावर एसडीएम कोर्ट के पास हथियार लेकर घूम रहे 8 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पकड़े गए लोगों के पास से हथियार भी जप्त किए गए हैं मामला कल शाम का बताया जा रहा है कि इछावर थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है
जानकारी के अनुसार इछावर पुलिस ने तहसील कार्यालय परिसर से अबैध हथियारों से लेस आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह आरोपी एसडीएम कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराने आई एक विवाहित महिला के साथ आएं थे। दरअसल उक्त महिला और उसके पति के बीच अनबन चल रही थी इसी बीच महिला बिना बताएं अपनी ससुराल से गायब हो गई , इस पर महिला के पति ने महिला का सर्च वारंट जारी कराया था । इसी मामले में महिला अपना बयान दर्ज कराने आरोपी परिजनों के साथ इछावर एसडीएम कोर्ट पहुंची थी , जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा , चार कारतूस , फर्से आदि हथियार भी जब्त किए हैं ।
राजगढ़ से आए थे हथियारधारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार राजगढ़ जिले में रहने वाली लड़की का विवाह इछावर के ग्राम पांगरी में एक युवक के साथ हुआ था लेकिन कुछ दिन रहने के बाद लड़की अपने मायके चली गई थी और उसके बाद वह ससुराल नहीं आई थी इसी बीच पांग्री निवासी उसके ससुराल वालों ने सर्च वारंट जारी कराया था जिसमें बयान देने के लिए लड़की इछावर की एसडीएम कोर्ट पहुंची थी जिसमें लड़की के पक्ष के लोग राजगढ़ से हथियार लेकर एसडीएम कोर्ट के बाहर खड़े हुए थे इसकी जानकारी एसडीएम को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी और पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
यह आरोपी पकड़े गए

ग्राम रामपुरिया ब्यावरा निवासी रामनिवास मीणा, ग्राम चारखेड़ी कालापीपल निवासी सर्जन मीना, ग्राम लसूडिया भामा नरसिंहगढ़ निवासी अनिल मीणा, ग्राम रामपुरिया निवासी अतुल मीणा , ग्राम अमतपुरा ब्यावरा निवासी पर्वत सिंह मीणा, ग्राम अमरपुरा निवासी सुनील मीणा इसी ग्राम के सुकेश मीणा, चिंटू मीना शामिल है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामनिवास मीणा के पास से रिवाल्वर और चार कारतूस बरामद किए गए वही सर्जन मीना के पास से दो फरसे बरामद हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811