Let’s travel together.

एटीएम कार्ड बदलकर उड़ा दिए 70 हजार

0 185

 

बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर हुई धोखाधड़ी की वारदात

– पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के वीर सावरकर उद्यान के सामने हाजी सन्नू मार्केट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम से पैसे निकालने गए एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां पर तीन युवकों ने एटीएम कार्ड बदलकर विवेक काले नामक व्यक्ति के ₹70000 उनके खाते से उड़ा डाले।
घटना शुक्रवार सुबह 9:30 बजे के आसपास की है। धोखाधड़ी के शिकार हुए वीर सावरकर कॉलोनी में रहने वाले विवेक काले पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र राव काले ने बताया कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा एक एटीएम से अपने पैसे निकालने गए थे। तभी वहां पर तीन युवक पीछे से आ गए और उन्होंने उन्हें बातों में उलझा कर उनका कार्ड बदल दिया। इस दौरान बदमाशों ने बातों में उलझा कर पीछे खड़े होकर उनका कार्ड बदलकर मोबाइल से फ़ोटो खींचकर उनका पिन भी देख लिया। मोबाइल से फोटो खींचकर उनका पिन प्राप्त कर उनका कार्ड बदलने वाले बदमाशों ने बाद में दूसरी जगह से विवेक काले के अकाउंट से लगभग ₹70000 उड़ा दिए। इस मामले में धोखाधड़ी का शिकार हुए विवेक काले ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी और कोतवाली थाना क्षेत्र में आवेदन देकर उक्त मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शरारती तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनादर,कांग्रेस ने जताया आक्रोश     |     संवाद कार्यक्रम में गूंजा समाज सेवा और सांस्कृतिक प्रतिभा का स्वर     |     अगले 3 साल में सभी कमजोर जिला सहकारी बैंक होंगे सुदृढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव     |     खेल स्वस्थ रहने व व्यक्ति विकास में सहायक – डाँ.प्रभुरामचौधरी     |     रायसेन में खेल प्रशिक्षण संस्थान एवं रोप-वे निर्माण को लेकर डॉ. प्रभुराम चौधरी ने की उच्चस्तरीय चर्चा     |     संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का हल्लाबोल, आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर     |     बामुलाहिजा::दतिया संग्राम में दोनों तरफ डर-संदीप भम्मरकर     |     भीषण गर्मी के चलते शिक्षकों की छुट्टियां बढ़ीं, 7 जून से स्कूल पहुंचेंगे शिक्षक     |     सेमरा में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, परिजन गए थे करीला धाम     |     श्रद्धांजलि::सिने संगीत के स्वर्ण युग का आखिरी ‘सुमन’ भी मुरझा गया…अजय बोकिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811