Let’s travel together.

हार्दिक पंड्या की उल्टी गिनती शुरू, मुंबई इंडियंस को मिली शिकायत के बाद जाएगी कप्तानी?

0 101

हार्दिक पंड्या ने शायद ही सोचा होगा कि मुंबई इंडियंस में उनकी वापसी इस कदर खराब साबित होगी. अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को लगातार 2 सीजन आईपीएल फाइनल में पहुंचाने (एक बार जीत) के बाद वो मुंबई में लौटे थे, जिसे लेकर शुरुआत में तो मुंबई के फैंस में खासा उत्साह था लेकिन जब उन्हें रोहित शर्मा की जगह टीम का कप्तान नियुक्त किया गया तो ये जोश गुस्से में बदल गया और उशके बाद से ही वो लगातार निशाने पर हैं. अब उनकी कप्तानी में टीम इस सीजन में सबसे पहले प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. साथ ही हार्दिक की कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है क्योंकि सीनियर खिलाड़ियों ने उनके तरीकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

सीनियर खिलाड़ियों ने की शिकायत

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है मुंबई इंडियंस के कई सीनियर खिलाड़ियों ने हार्दिक की कप्तानी में टीम को चलाने के तरीकों पर सवाल खड़े किए हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि एक मैच के बाद रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह समेत टीम के सभी खिलाड़ियों ने कोचिंग स्टाफ से मुलाकात की, जिसके बाद कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने अलग से बात करते हुए टीम के खराब प्रदर्शन की वजहें बताईं.

टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों से ही हार्दिक पंड्या के कई फैसले लगातार सवालों के घेरे में रहे. कभी जसप्रीत बुमराह को बॉलिंग पर देरी से लेकर आना, तो कभी बैटिंग ऑर्डर में सही वक्त पर सही बल्लेबाज को न भेजना, अक्सर ये देखने को मिला. साथ ही क मैच में हार के बाद बिना नाम लिए युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को जिम्मेदार ठहराने से हार्दिक पर और भी ज्यादा सवाल उठ गए.

हार्दिक से छिन जाएगी कप्तानी?

ऐसा लगता है कि इससे हार्दिक की कप्तानी पर भी खतरा मंडरा रहा है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सीजन खत्म होने के बाद हर साल की तरह इस बार भी टीम के प्रदर्शन का पोस्टमार्टम होगा और अगर जरूरत पड़ी तो टीम के भविष्य को लेकर फ्रेंचाइजी कोई बड़ा फैसला भी ले सकती है. अब बड़ा फैसला क्या होगा, ये तो आने वाले कुछ महीनों में ही साफ होगा. वैसे भी इस सीजन के बाद मेगा ऑक्शन होनी है तो क्या टीम हार्दिक की जगह फिर से रोहित को कप्तान बनाएगी या सूर्या, बुमराह जैसे दिग्गजों में से किसी को चुनेगी, या हार्दिक को एक और मौका दिया जाएगा?

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811