Let’s travel together.

होलिका दहन पर कैसे करें पूजा, जानें मुहूर्त, मंत्र, विधि एवं पूजन सामग्री

0 490

इस साल होलिका दहन 17 मार्च दिन गुरुवार को है. होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा की रात में करते हैं. होलिका दहन के लिए पहले से ही तैयारी की जाती है. इसके लिए अपने घर के पास के चौराहे या पार्क में लकड़ियां, गोबर की उप्पले, कंडे आदि एकत्र किए जाते हैं. फाल्गुन पूर्णिमा की रात शुभ मुहूर्त में विधि विधान से पूजा करते हैं और फिर होलिका दहन करते हैं. इसमें भी इस बात का ध्यान रखते हैं कि होलिका दहन के समय भद्रा न हो. आइए जानते हैं होलिका दहन के मुहूर्त  मंत्र, पूजा विधि पूजन सामग्री आदि के बारे में.
होलिका दहन मुर्हूत 2022
होलिका दहन 17 मार्च दिन, गुरुवार को देर रात 01:29 बजे से होलका दहन का मुहूर्त है.होलिका दहन का मुहूर्त: भद्रा पूंछ में, रात 09:06 बजे से 10:16 बजे के मध्य
होलिका पूजन सामग्री
1. अक्षत्, गंध, गुड़2. फूल, माला3. रोली, गुलाल4. कच्चा सूत, हल्दी5. एक लोटे में जल6. नारियल, बताशा7. गेहूं की बालियां, मूंग आदि.

होलिका पूजन मंत्र
होलिका के लिए मंत्र: ओम होलिकायै नम:भक्त प्रह्लाद के लिए मंत्र: ओम प्रह्लादाय नम:भगवान नरसिंह के लिए मंत्र: ओम नृसिंहाय नम:

होलिका दहन की पूजा विधि
होलिका पूजा के लिए आप सबसे पहले उत्तर या पूर्व ​की दिशा में मुख करके बैठें. उसके बाद गणेश और गौरी की पूजा करें. हर पूजा में सर्वप्रथम गौरी-गणेश की पूजा होती है. इसके बाद ओम होलिकायै नम: मंत्र के उच्चारण से होलिका की पूजा करें. फिर ओम प्रह्लादाय नम: मंत्र से भक्त प्रह्लाद और ओम नृसिंहाय नम: मंत्र से भगवार नरसिंह की पूजा करें. बारी-बारी से इनको अक्षत्, फूल, रोली, गंध आदि अर्पित करते हैं. फिर हनुमान जी, शीतला माता, पितरों की पूजा करते हैं.

इसके बाद सात बार परिक्रमा करते हुए होलिका में कच्चा सूत लपेटते हैं. उसके बाद जल, नारियल और अन्य पूजा सामग्री होलिका को चढ़ा देते हैं. उसके बाद अग्नि प्रज्वलित करते हैं. होलिका की आग में गेहूं की बालियों को सेंक कर स्वयं खाते हैं. धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति निरोगी रहता है.

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811