मिशनरी स्कूल में तिलक मिटाकर ही बच्चों को प्रवेश, पालकों में आक्रोश, विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन
अनुराग शर्मा सीहोर
सीहोर के अशासकीय सेंट एन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ अखिल विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया, जिसमें पालकों ने भी शामिल होकर आक्रोश का इजहार किया। स्कूल प्रबंधन पर आरोप है कि उसने स्कूल में अध्यन्नरत बच्चों को बिना तिलक लगाए और कलाई पर बिना कलावा बांधे आने का फरमान जारी किया है।

अपने हिटलरशाही फरमानों के चलते विवादों में बने रहने वाले सेंट एन्स स्कूल प्रबंधन ने एक और तुगलकी फरमान जारी किया है, जिसमें बच्चों को तिलक लगाकर ओर कलावा बांधकर आने पर रोक लगाई गई है। एक दिन पहले भी कई बच्चों के सिर पर लगे तिलक मिटाने के बाद ही बच्चों को क्लास में बैठने दिया गया था तो उनके हाथ के कलावे भी खुलवा दिए थे।

विधार्थी परिषद को जब पता चला तो शुक्रवार को परिषद के अनेक कार्यकर्ताओ ने स्कूल में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। स्कूल में हो रहे हंगामे को देखकर स्कूल प्रबंधन के जिम्मेदारो ने मेन गेट बंद कर दिया है तो वो कुछ बोलने से मना कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन जारी था