Let’s travel together.

जल्द न हुई झमाझम वर्षा तो सैलानियों को करना पड़ेगा बरगी बांध के गेट खुलने का इंतजार

38

जबलपुर। जबलपुर जिले सहित बरगी बांध के जलग्रहण क्षेत्र में वर्षा का सिलसिला थम सा गया है। कहीं-कहीं ही हलकी-फुल्की वर्षा हो रही है। बांध में पानी की आवक बहुत धीमी हो चुकी है। इस वजह से बांध के जलद्वार जल्द खाेले जाने की संभावना घट गई है। डैम के गेट खुलने में देरी से उन लोगों का इंतजार लंबा हाे सकता है, जो डैम से पानी छोड़े जाने का दीदार करना चाहते हैं। दरअसल प्रतिवर्ष हजारों पर्यटक और सैलानी वर्षाकाल के दौरान बांध के द्वार खुलने का नजारा देखने बरगी पहुंचते हैं। वहीं बताया जा रहा है कि अगर झमाझम वर्षा मंडला, डिंडौरी और बरगी बांध के जल भराव क्षेत्र में होती है तो बांध के द्वार खोले जाने की संभावना जल्द होगी।

अब तक कई बार लगी अटलकलें

प्रतिवर्ष जुलाई महीने के मध्य तक बरगी बांध के जलद्वारों को खोलने की स्थिति निर्मित हो जाती थी। इस वर्ष भी जून महीने के तीसरे सप्ताह से शुरू हुई बरसात से लोगों में डैम के आस-पास सैर सपाटे की उम्मीद जागी। इसी बीच बांध प्रबंधन की ओर से भी लोगों को अवगत कराया गया कि जल्द बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति निर्मित हो सकती है। इसके बाद से ही लोगों को उम्मीद रही कि 15 जुलाई के आस-पास डैम के द्वार खुल सकते हैं। लेकिन, मंडला-डिंडोरी और जबलपुर जिले के ऊपरी और बांध के जलभराव वाले क्षेत्रों में वर्षा थम जाने से बांध के गेट जल्द खोले जाने की संभावनाएं फिलहाल थम गई हैं।

ऐसा बना है बांध का जलस्तर

बांध के जलस्तर में धीमी रफ्तार से ही सही पर लगातार इजाफा हो रहा है। 420 मीटर के आस-पास जलस्तर पहुंचने पर गेट खोल जाने की संभावना रहती है। फिलहाल बांध का जलस्तर 417.7 मीटर है। पानी की आवक 570 क्यूमेक है, जबकि बांध से पावर हाउस द्वारा 202 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध में पानी आने और जल-निकासी की मात्रा से बांध के गेट खोले जाने की संभावना फिलहाल दूर की बात लगती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     गर्मी की छुट्टियों सहित पूरे सत्र 60 दिन नहीं बजेगी स्कूल की घंटी,होगा डेढ़ माह का ग्रीष्म अवकाश     |     आधी रात को जिले भर में बूटो की आवाज से थर्र-थर्र कांपे अपराधी     |     बिजली के पोल से भरा ट्राला पलटा, ड्राइवर गंभीर, दो घायल,पुलिस ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला     |     बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार 30 अप्रेल को     |     राष्ट्रीय राजमार्ग बना पार्किंग स्थल: शादी समारोह ने किया शहर को जाम, चार एम्बुलेंस भी फंसीं     |     रायसेन के बर्रुख़ार के जंगल में एक बार फिर दिखा सड़क किनारे बाघ,राहगीर दहशत में     |     पूर्व नहीं भूतपूर्व सरपंच के कार्यकाल में हुआ था चाऊंर घोटाला     |     पोषण पखवाड़ा 2025:सिलवानी के कोलुआ आंगनवाड़ी केंद्र पर जागरूकता और पोषण गतिविधियों का आयोजन     |     20 वर्षीय लोकेश शाक्या की दोनों किडनी फेल  आर्थिक स्थिति खराब इलाज में असमर्थ परिवार,मदद की जरूरत     |     गेहूं की फसल निकालने के बाद किसान अब मूंग की फसल की तैयारी में जुटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811