यशवंत सराठे बरेली रायसेन
अलीगंज निवासी बेनी सिंह धाकड़ ‘ फौजी ‘का आकस्मिक निधन हो गया निधन की सूचना लगते ही गांव में छाया मातम। अलीगंज निवासी पत्रकार राजेंद्र धाकड़ के पिताजी बेनी सिंह धाकड़ फौजी का 11 जुलाई को आकस्मिक निधन हो गया जिनका अंतिम संस्कार 12 जुलाई को उनके गृह ग्राम अलीगंज नर्मदा तट पर किया गया। एक लंबे अरसे तक भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देने के तत्पश्चात रिटायर होने पर अपने ग्रह ग्राम में ही रहकर सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले और समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले बेनी सिंह धाकड़ के निधन की सूचना लगते ही पूरे गांव में मातम छा गया। उनके निधन पर धाकड़ समाज के वरिष्ठजनों सहित समस्त मिलने वाले ठऔर पत्रकार संघ के द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए संकट की इस घड़ी में परिवार को इस दुख को सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई है।