Let’s travel together.

पुरानी रंजिश को लेकर धारदार हथियार से मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को एक वर्ष की सजा व जुर्मा

0 565

रायसेन।न्याायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला रायसेन द्वारा आरोपी अशोक पुत्र जोरनसिंह बघेल, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम देवलखेड़ा, जिला रायसेन म.प्र. को मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी के आरोप में दोषसिद्ध पाये जाने पर भादसं. की धारा 324 में 1 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500 रूपए अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
इस प्रकरण में राज्य की ओर से सुश्री नेहा दु‍बे, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला रायसेन द्वारा पैरवी की गई।
प्रकरण के अनुसार दिनांक 03 अक्टूबर 2018 को फरियादी सुबह धान में पानी देने देवलखेड़ा गया था, खेत पर पहुंचा तो वहां लाईट नहीं थी। फरियादी इमरतसिंह डीपी देखने गांव के पास देवलखेड़ा गया था। करीब 07:30 बजे जब वह वापस लौटते समय मंदिर के पास आया तब उसे अभियुक्त अशोक मिला जो उसे पुरानी रंजिश को लेकर मॉं-‍बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगा, फरियादी इमरतसिंह ने गाली देने से मना किया तो अभियुक्त अशोक ने उसके साथ हाथ मुक्कों से तथा धारदार हथियार से फरियादी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट से फरियादी के सिर में चोंट आयी तथा खून निकलने लगा। प्रार्थी द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट आरक्षी केन्द्र कोतवाली रायसेन में लेखबद्ध करायी गयी। उक्त शिकायत के आधार पर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली रायसेन में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। संपूर्ण अन्वेषण कार्यवाही उपरांत आरोपी के विरूद्ध अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

न्यूज सोर्स-श्रीमती किरण नंदकिशोर मीडिया प्रभारी जिला रायसेन म0प्र0

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811