BJP नेता जिला पंचायत अध्यक्ष की पत्नी की वायरल पोस्ट पर कांग्रेस ने ली चुटकी,बोलेसच मुँह पर आ गया, जमकर कसा तंज
भाजपा के लिए बड़ी मुसीबत, कांग्रेस नेताओं ने कहा कांग्रेस की विचारधारा का असर, सत्य बात को लिखने के लिए बधाई की पात्र जिला पंचायत अध्यक्ष इंजिनियर की पत्नी
BJP नेता की वायरल पोस्ट में सरकार लाड़ली बहना योजना की उड़ रही है खिल्ली, जिला महामंत्री ने दी नसीहत, ऐसी भूल ना करें पार्टी की छवि होती है ख़राब
सीहोर से अनुराग शर्मा
जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल इंजिनियर की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा इंजिनियर द्वारा सोेशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की पोस्ट पर अब कांग्रेस चुटकी लेते हुए भाजपा पर जमकर तंज कस रही है
गोरतलब है की श्रीमती इंजिनियर की फेसबुक पोस्ट पर लिखा था कि टमाटर 100 प्लस, मिर्ची 200 प्लस, अदरक 300 प्लस, शिमला 100 प्लस और धनिया 200 प्लस… पहले ही महीने मेें लाड़ली बहना की किश्त वसूल ली।
लिहाजा चुनावी वर्ष होने के चलते अब कांग्रेस भी इस मुद्दे पर चुटकी लेते हुए तंज कस रही है!
दरअसल इस पोस्ट से उन्होंने जहां बढ़ती महंगाई पर अपनी पीढ़ा व्यक्त की है तोे वहीं अपनी ही BJP सरकार की लाड़ली बहना योजना को भी सवालोें के घेेरे में लाकर खड़ा कर दिया है! जिससे जिले में कांग्रेस को बैठे बैठे मुद्दा मिल गया!

वर्षो से कांग्रेस में रही है इसलिए विचारधारा से अलग नहीं हुई सच बात को लिखा बधाई की पात्र है -गुलाब बाई
इधर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर ने जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजिनियर की पत्नी की वायरल पोस्ट पर चुटकी लेते हुए कहा की में बीजेपी की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा इंजिनियर को बधाई देना चाहती हूँ की उन्होंने सच बात लिखी क्योंकि वह आज वह भाजपा मे हो लेकिन वर्षो तक कांग्रेस में थी और अब भी कांग्रेस की विचारधारा से अलग नहीं हुई है इसलिए उन्होंने बहनों की परेशानी समझते हुए महंगाई पर लिखा!उम्मीद है भाजपा की सभी महिला नेत्री भी महिलाओ के लिए आवाज उठाएगी!

इंजिनियर के दिल और मस्तिष्क में कांग्रेस बसी हुई-जीतेन्द्र ठाकुर
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जीतेन्द्र ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा की जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल इंजिनियर तीन बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ चुके है उनके दिल और मस्तिष्क में कांग्रेस बसी हुई और अब भी कांग्रेस की विचारधारा से काम कर रहे है इसलिए उन्होंने गरीबों के लिए आवाज उठाई है इसके लिए वो बधाई के पात्र है

उनकी पत्नी ने सत्य लिखा,तारीफ़ के काबिल -कैलाश परमार
वही आष्टा नगरपालिका मे तीन बार अध्यक्ष रह चुके कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश महामंत्री कैलाश परमार ने इस विषय पर कहा की उन्होंने सही लिखा है कोई गलत नहीं लिखा भाजपा सरकार में महंगाई आम आदमी की कमर तोड़ रही है और भाजपा सरकार का लाड़ली बहनों के नाम पर 1000 हजार रूपये देना सिर्फ एक छालावा है,इंजिनियर साहब इसके लिए बधाई के पात्र है।
BJP की नसीहत,ऐसी भूल दुबारा ना करें पार्टी की छवि होती है ख़राब-धारा सिंह पटेल
जहाँ जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल इंजिनियर की पत्नी द्वारा हुई पोस्ट से चुनावी साल मे मुसीबत खड़ी हो गई है वही अब भाजपा के बड़े नेताओं ने गोपाल इंजिनियर को नसीहत देना शुरू कर दी है
गोरतलब है की इस मामले पर अख़बार को दिए वर्जन मे जिला पंचायत गोपाल इंजिनियर ने कहा था की उनकी बेटी से भूलवश ये पोस्ट हो गई थी, जिसे बाद मे हटा दिया गया था, इसको लेकर भाजपा के कददावर नेता जिला महामंत्री धारा सिंह पटेल ने इंजिनियर को नसीहत देते हुए कहा की लाड़ली बहना योजना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की बड़ी योजना है जिससे करोडो बहनों को लाभ मिल रहा है वो एक साल पहले ही कांग्रेस छोड़ भाजपा मे आये है लेकिन जिम्मेदार नेताओं को ऐसी भूल नहीं करना चाहिए इससे पार्टी को नुकसान होता है!
