Let’s travel together.
nagar parisad bareli

पेशाब कांड में पीड़ित आदिवासी ने कहा फर्जी तरीके से करा लिया था प्रवेश ने मेरा हस्ताक्षर

24

सीधी। आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने वाले आरोपित प्रवेश शुक्ला ने खुद के बचाव के लिए दशमत रावत से बगैर जानकारी शपथ में हस्ताक्षर करा लिया था। इसका खुलासा दशमत ने भोपाल से लौटने के बाद शुक्रवार को अपने घर में किया। जिसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ है। दशमत ने बताया प्रवेश शुक्ला हमें शपथ बनने वाले जगह में ले गए। जहां लोग लिख पढ़ रहे थे। काफी शोरगुल हो रहा था। ऐसे में हम आकर बाहर बैठ गए। कुछ देर बाद आए अंदर ले गए और हस्ताक्षर करा लिया। मुझे यह पता नहीं था कि यह किस कागज पर हस्ताक्षर करा रहे हैं। यह सब मुझे प्रवेश के वीडियो वायरल होने के बाद पता चला है। प्रवेश ने उसके साथ ऐसा कृत्य किया इसे भी स्वीकार किया है।

उसे गलती का एहसास हो गया होगा

पीड़ित दसमत ने यह भी कहा है कि प्रवेश शुक्ला ने जो गलती किया था सरकार ने उसको सजा दे दी है। इससे ज्यादा उसको सजा नहीं मिले। उसे गलती का एहसास हो गया होगा। अब उसे छोड़ दिया जाए यह मेरी सरकार से मांग है।

राज्य कोल जनजाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष ने की भेंट

राज्य कोल जनजाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल ने ग्राम कुबरी जाकर अमानवीय कृत्य से पीड़ित दशमत रावत एवं उनके स्वजनों से भेंट की। रौतेल ने कहा कि आपके साथ जो घटना हुई है, उसकी जितनी भी निंदा की जाय वह कम होगी। दोषित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है। प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन को आरोपित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आपके साथ हैं। मुख्यमंत्री ने आपको अपने निवास पर बुलाकर सम्मानित किया आपके परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी। सरकार अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति के कल्याण और विकास के लिए पूरी संवेदनशीलता से प्रयास कर रही है। गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यदि कोई भी व्यक्ति गरीबों को सताने का प्रयास करेगा तो उसे कठोर दंड भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर विधायक व्यौहारी शरद कोल, कान्तिदेव सिंह तथा देवकुमार सिंह चौहान उपस्थित रहे।

सीधी के भाजपा जिला महामंत्री ने सौंपा स्तीफा

सीधी में आदिवासी पर पेशाबकांड के बाद आज भाजपा के जिला महामंत्री विवेक कोल ने अपना स्तीफा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को भेजा है। स्तीफा देते हुए उन्होंने पत्र में सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला पर भी गुंडागर्दी और गुंडों को संरक्षण, आदिवासियों की जमीन हड़पने सहित पेशाब कांड से व्यथित होकर अपना स्तीफा पार्टी को भेजा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811