Let’s travel together.

परीक्षा के पेपर साथ लेकर केंद्र पहुंचे कर्मचारियों ने अपने सामने खुलवाए लिफाफे

52

इंदौर। बीकाम फर्स्ट ईयर का पेपर लीक होने के बाद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को दोबारा बिजनेस आर्गनाइजेशन एड कम्युनिकेशन विषय की परीक्षा करवाई। केंद्रों तक पेपर सुरक्षित पहुंचाने के लिए विश्वविद्यालय ने परीक्षा-गोपनीय विभाग के कर्मचारियों की टीमें बनाई। इन कर्मचारियों ने पेपर का लिफाफा अपने सामने खुलवाया। इसके बाद परीक्षा कक्ष में बैठे विद्यार्थियों को पेपर वितरित किए गए। कुछ केंद्रों पर पूरी प्रक्रिया का वीडियो बनाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, केंद्र से पेपर आउट होने की वजह से यह कदम उठाया गया है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत फर्स्ट ईयर की दूसरी बैच की परीक्षा 10 मई से हुई, जिसमें बीए, बीकाम, बीएससी प्रथम वर्ष शामिल हैं। 15 मई को होने वाला बिजनेस ऑर्गनाइजेशन एंड कम्युनिकेशन विषय का पेपर 14 मई की रात 11.39 बजे ही इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। शिकायत मिलने के बाद विश्वविद्यालय ने दोबारा पेपर करवाने का फैसला लिया। शुक्रवार को 35 केंद्र पर पेपर भेजे गए। दोपहर 3 बजे होने वाले पेपर को 35 कर्मचारी केंद्र लेकर पहुंचे, जो आधे से एक घंटे तक केंद्र में रुके रहे और अपने सामने पेपर का लिफाफा खुलने के बाद वहां से रवाना हुए।

14 हजार विद्यार्थियों ने दिया पेपर

करीब 14 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। पेपर आउट होने की घटना को देखते हुए विश्वविद्यालय ने अधिकांश केंद्रों पर उड़नदस्ते की टीम को भी निरीक्षण के लिए भेजा। परीक्षा विभाग की डिप्टी रजिस्ट्रार रचना ठाकुर का कहना है कि गोपनीयता बनाने रखने के लिए कर्मचारियों के साथ पेपर भिजवाए गए। केंद्राध्यक्षों ने उनके सामने लिफाफे खोले।

कालेज पर लगेगी पेनाल्टी

15 मई को होने वाला बीकाम का पेपर रेडिएंट कालेज के एक प्राध्यापक भुवनेश पंवार ने एक छात्र को भेजा था। उसके बाद विद्यार्थी ने अलग-अलग ग्रुप में वायरल किया। साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए प्राध्यापक को गिरफ्तार कर लिया। अब विश्वविद्यालय ने रेडिएंट कालेज पर पेनाल्टी लगाने की तैयारी की है। नोटिस का जवाब प्रबंधन से आना बाकी है। अधिकारियों के मुताबिक, कालेज को आगामी किसी भी परीक्षा के लिए केंद्र नहीं बनाया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811