Let’s travel together.
nagar parisad bareli

शिवपुरी में नल जल योजना की कमान होगी महिलाओं के हाथों में

0 290

-पानी सप्लाई के अलावा पानी की गुणवत्ता का परीक्षण करने का काम होगा महिलाओं पर

– शिवपुरी में स्वसहायता समूहों की महिला सदस्यों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

केंद्र की मोदी सरकार की महत्वकांक्षी नलजल योजना से घर तक पानी पहुंचाने का काम जारी है। इसी क्रम में नलजल योजना से अब महिलाओं को भी जोड़ा जा रहा है। शिवपुरी जिले में नल जल योजना का संचालन महिलाओं द्वारा किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण आजीविका से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के बाद अब महिलाओं के हाथों में नलजल योजना की कमान होगी।
शिवपुरी एसडीएम गणेश जयसवाल ने बताया कि शिवपुरी के चयनित स्वसहायता समूहों के सदस्यों को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण देने का काम जिला मुख्यालय पर कोठी नम्बर 26 फतेहपुर रोड स्थित पंचायत राज प्रशिक्षण केन्द्र में किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान यह बताया जा रहा है कि नल जल योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में महिला समूहों के द्वारा किस तरह से इसका संचालन किया जाएगा। साथ में पानी की गुणवत्ता परीक्षण की जानकारी विशेषज्ञों के द्वारा दी जा रही है। पानी का परीक्षण करने वाली किट के माध्यम से किस तरह से पानी की जांच करना है इसके बारे में बताया जा रहा है।


शिवपुरी में आयोजित किए गए प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी, एसडीएम गणेश जयसवाल, मप्र ग्रामीण आजीविका समूह के जिला प्रबंधक अरविंद भार्गव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे। प्रशिक्षण लेने वाली स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि उन्हें इस प्रशिक्षण से काफी जानकारी मिली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811