रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप नगर पालिका वार्ड नं.25 स्थित सिद्ध जाखला धाम हनुमान मंदिर पर भव्य एवं सुंदर भजनों हनुमान चालीसा के पाठ के साथ अखंड रामायण का पाठ मंदिर समिति के भक्तों के द्वारा किया जा रहा है जिसमें भक्त श्रद्धालु बड़ी संख्या में रामायण का पाठ किया जा रहा है।

मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है भक्तों की आस्था का केंद्र जो भी भक्त श्रद्धा के साथ मन्नत मांगता है उनकी मन्नत पूर्ण होती है प्रत्येक मंगलवार विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने के लिए आसपास के क्षेत्रों से पहुंचते हैं।

मंदिर के पुजारी ब्रजकिशोर शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह मंदिर आस्था और विश्वास का केंद्र है यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु दादा जी के मंदिर में अपनी मन्नते लेकर आते हैं जिसमें भगवान श्री राम के भक्त हनुमान जी महाराज उनके संकटों को हर लेते हैं सारे संकटों से उन्हें निजात दिलाते हैं मंगलवार को महा आरती के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है