Let’s travel together.

जानिये लोहड़ी के पर्व पर दुल्ला भट्टी की कहानी सुनने का खास महत्व

0 110

मकर संक्रांति से पहले लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल यह त्यौहार 13 जनवरी को मनाया जाने वाला है। आपको बता दें कि लोहड़ी पंजाबियों का मुख्य त्योहार है इसलिए इसकी सबसे ज्यादा धूम पंजाब और हरियाणा में देखने को मिलती है। ऐसे में लोहड़ी के दिन लोग दुल्ला भट्टी की कहानी सुनते हैं। जी हाँ, लोहड़ी के दिन अलाव जलाकर उसके इर्दगिर्द डांस किया जाता है। इसी के साथ ही इस दिन आग के पास घेरा बनाकर दुल्ला भट्टी की कहानी सुनी जाती है।

आप सभी को बता दें कि लोहड़ी पर दुल्ला भट्टी की कहानी सुनने का खास महत्व होता है। ऐसा मना जाता है कि मुगल काल में अकबर के समय में दुल्ला भट्टी नाम का एक शख्स पंजाब में रहता था। उस समय कुछ अमीर व्यापारी सामान की जगह शहर की लड़कियों को बेचा करते थे, तब दुल्ला भट्टी ने उन लड़कियों को बचाकर उनकी शादी करवाई थी। उसी के बाद से हर साल लोहड़ी के पर्व पर दुल्ला भट्टी की याद में उनकी कहानी सुनाने की पंरापरा चली आ रही है। लोहड़ी को पहले तिलोड़ी कहा जाता था।

जी दरअसल यह शब्द तिल और रोड़ी (गुड़ की रोड़ी) शब्दों के मेल से बना है, जो समय के साथ बदल कर लोहड़ी के रूप में फेमस हो गया है। आप सभी को बता दें कि मकर संक्रांति के दिन भी तिल-गुड़ खाने और बांटने का महत्व है। वहीं पंजाब के कई इलाकों मे इसे लोही या लोई के नाम से भी जाना जाता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811