Let’s travel together.

डंपर ने मारी पीछे से टक्कर,युवक की मौके पर मौत

0 822

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

सोमवार की सुबह लगभग 10:30 बजे सागर बरेली मार्ग पर खेत पर मजदूरी कर लौट रहे मजदूर को आईपीसी कंपनी के डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही हंड्रेड डायल और सिलवानी पुलिस मौके पर पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार जसवंत सिंह आदिवासी पिता मूल सिंह आदिवासी निवासी बोरिया जागीर पोस्ट रतनारी थाना सुल्तानगंज

सोमवार की सुबह लगभग 10 से 11बजे करीब बरेली रोड के समीप ही खेत में उसका परिवार खेत में मजदूरी कर रहा था। पानी लेने के लिए सड़क क्रास किया जिसमें तेज गति से आते हुए आईपीसी कंपनी का डंपर क्रमांक HR 37 E 9502 ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही पूरा परिवार पास आया। जिसमें पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया । युवक की लाश सिलवानी हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है वही पुलिस ने मामले को पंजीबद्ध कर लिया है डंपर को गिरफ्त में ले लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित हुए वरिष्ठ रंगकर्मी अभिनेता सुनील सोन्हिया     |     टीम सूर्या ने ही नहीं, भारतीय संस्कृति ने भी जीता है वर्ल्ड कप -अजय बोकिल     |     कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की परीक्षाएं प्रारंभ     |     दो हजार रुपए से ज्यादा बकाया होने पर उपभोक्ताओं के काटे जा रहे हैं कनेक्शन     |     सहकारी संस्था का सख्त वसूली अभियान, कर्मचारियों ने गांव-गांव पहुंचकर थमाए नोटिस     |     वीरेंद्र सिंह राजपूत को रायसेन जिला अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार, कर्मचारियों में हर्ष     |     मनुष्य गति में ही दान करने का अवसर-मुनि श्री महासागर     |     देशभर की 25 महिला बाइकर्स पहुंची शिवपुरी टूरिस्ट विलेज     |     अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष शिविर का आयोजित      |     श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ कुकेरा में ‘श्रीमद् गौ भागवत कथा’ का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811