Let’s travel together.

लाखों की सड़क चढ़ गई भ्रष्टाचार की भेंट पोलाहा में विकास पर भारी भ्रष्टाचार

0 270

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गांव में हर सुख सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भारी भरकम बजट पंचायतों के लिए दे रहे हैं इसके बाद भी ग्राम पंचायतों में विकास के नाम पर भ्रष्टाचार का खेल खुलेआम संचालित होता है जिसका जीता जागता उदाहरण रायसेन जिले के विकासखंड ओबैदुल्लागंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पोलाहा में भ्रष्टाचार देखते ही बनता है निर्माण कार्यों में जिस प्रकार भ्रष्टाचार किया जा रहा है इससे प्रतीत होता है कि भ्रष्टाचार को रोकने वाला कोई भी मौजूद नहीं है स्थानीय रहवासियों ने बताया कि पानी की टंकी तक पहुंच मार्ग आरसीसी सड़क 6 से 8 महीने पहले बनाई गई है जो पूरी की पूरी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है सड़क के बीचो-बीच बड़ी-बड़ी दरारें दिखाई नजर आने लगी है जबकि इस सड़क से ना तो कोई भारी वाहन निकलता है जिसके कारण यह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है बारिश शुरू होने से पहले ही सड़क दो टुकड़ों में तब्दील हो गई जिससे साफ दिखाई नजर आता है कि सड़क के निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया है इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ग्राम पंचायत पोलाहा में विकास पर भ्रष्टाचार कितना हावी दिखाई नजर आता है।

सचिव जगदीश मीना से सड़क के घटिया निर्माण को लेकर जानकारी लेनी चाही पर सचिव द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया

इनका कहना है

आपके द्वारा जिस सड़क के बारे में बता रहे है उस सड़क में काली मिट्टी के कारण सड़क खराब हो गई है उसे रिपेयर करा दिया जाएगा

सुमित ठाकुर इंजीनियर जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज

Leave A Reply

Your email address will not be published.

35 करोड़ का गेहूं बना 150 करोड़ का ज़हर!रायसेन के वेयरहाउस में सड़ता रहा अनाज, करोड़ों रुपए फूंककर भी नहीं बचा पाए अधिकारी     |     रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक लगेगा राष्ट्रीय स्तर का ‘उन्नत कृषि मेला, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     गेहूं खरीदी में व्यापारियों का हित साध रही है सरकार,किसानों को एक एक दाने का समर्थन मूल्य मिले,किसान डिफाल्टर होने की कगार पर-अजय सिंह     |     नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811