Let’s travel together.

किसकी भूमि पर संचालित हो रहा अवेध फार्म हाउस

0 192

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

रायसेन जिले की तहसील गौहरगंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत तिलेंडी में अवैध रूप से फार्म हाउस बना दिया गया है। यह किसकी भूमि पर बना है। यह अवेध फार्म हाउस राजस्व और वन विभाग के अधिकारी दोनो ही बोल रहे है की यह हमारी भूमि पर नही बना है।अब सवाल यह उठता है की जब यह अवेध फार्म हाउस न राजस्व की भूमि पर बना है और न ही वन विभाग की भूमि पर बना है तो फिर तीसरा किस विभाग की भूमि पर बना है दोनो ही विभाग के अधिकारी मानने को तैयार नहीं है

वन और राजस्व की भूमियों पर कब्जे और हो रहा फार्म हाउस का निर्माण

तहसील गौहरगंज में राजस्व और वन विभाग की भूमियों पर अवेध कब्जे आम बात हो गई है जिसमे सबसे बड़ा हिस्सा राजस्व विभाग का आटा है जिसमे लगभग 400 एकड़ भूमि ऐसी है जिस भूमि पर अवेध कब्जा कर फार्म हाउस पोएट्री फार्म और खेती की जा रही है वही वन विभाग की भूमि पर भी फार्म हाउस बना रखे है पर वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस और ध्यान ही नही देते वही फार्म हाउस तक पहुंचने के लिए वन के बीचों बीच से सड़को का निर्माण कार्य भी जोरो पर चल रहा है जिससे वन विभाग में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका संदेह के घेरे में दिखाई नजर आती है।

राजस्व और वन विभाग की भूमि पर अवेध कब्जे का खेल

ग्राम पंचायत तिलेंडी से लेकर ग्राम पंचायत चिकलोद कला तक अवेध अतिक्रमण और कब्जे की भरमार देखने को मिल जायेगी राजस्व विभाग की भूमि पर अवेध कब्जा कर खेती की जा रही है पर राजस्व विभाग के अधिकारी अवेध कब्जा हटाने में असमर्थ दिखाई नजर आते है

पूर्व में राजस्व भूमि से अतिक्रमण हटाने की कर चुका है कार्यवाही

गोहरगंज तहसील के टप्पा चिकलोद के अंतर्गत आने वाली राजस्व की भूमि पर अवैध फार्म हाउस पर पूर्व में बुलडोजर चल चुका है जिसके बाद अवैध कब्जा का फार्म हाउस बनाने वालों में हड़कंप मच गया था पर कुछ ही अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला और इसके बाद कार्यवाही पर विराम लग गया जिसके बाद कार्रवाई नहीं की गई

अनैतिक कार्यों के अड्डे बन रहे फार्म हाउस

गोहरगंज तहसील के तहसील टप्पा चिकलोद के अंतर्गत राजस्व विभाग की भूमि पर अवैध रूप से फार्म हाउस बने हुए हैं जो ज्यादातर वन विभाग की भूमि से लगे होने होने के कारण यहां पर अनैतिक गतिविधियों के संचालित होने की बात ग्रामीण बताते हैं कि रात के अंधेरे में कई प्रकार के अनैतिक कार्य होते हैं पर इन पर रोक लगाने वाला कोई नहीं है जिसके कारण इनके हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते न दिखाई नजर आ रहे हैं

इनका कहना है

ग्राम पंचायत तिलेंडी में जिस जगह पर फार्म हाउस बना है वह भूमि राजस्व विभाग में नही आती है राजस्व विभाग की भूमि नही है

ज्ञान सिंह ककोडिया पटवारी ग्राम तिलेंडी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |     बेगमगंज में हैदर बिका 90 हजार में      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811