Let’s travel together.

पति के साथ जुड़वां बच्चों को सैलून भेजकर महिला ने फांसी लगाई आठ साल पहले हुई थी शादी

65

 इंदौर। उमरीखेड़ा निवासी काजल बारवाल नामक महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार काजल की आठ साल पूर्व पवन नामक युवक से शादी हुई थी। उसके दो जुड़वां बच्चे हैं। बताया जाता है कि आत्महत्या के पूर्व काजल ने पवन के साथ बच्चों को सैलून भेज द‍िया था।

तेजाजीनगर पुलिस के मुताबिक पवन गुरुवार को मां से बात कर रहा था। तभी काजल ने कहा कि बच्चों के स्कूल खुल रहे हैं। उनके बाल कटवाने चाहिए। पवन बच्चों को सैलून ले गया। एक घंटे बाद लौटा तो पता चला काजल फांसी लगाकर जान दे चुकी है।

पांच लाख रुपये के आभूषण चोरी

इंदौर। केदार नगर निवासी दया कुशवाह के पांच लाख रुपये कीमती आभूषण चोरी हो गए।दया सोमनाथ की जूनी चाल में मामा के घर के मकान के उद्घाटन में आई थी।

एमआइजी पुलिस के मुताबिक घटना 23 जून की है। दया के पति नंदकिशोर कुशवाह बजाज फायनेंस कंपनी में रिकवरी मैनेजर है। दया मायके गुना से इंदौर आई थी।

वह मां को लेकर मामा के घर के उद्घाटन में सोमनाथ की जूनी चाल में आ गई।23 जून को बैग में कपड़ों के बीच में रखे सोने के आभूषण कोई चुरा कर ले गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सांची जनपद की सुनारी ग्राम पंचायत से हुआ जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ     |     जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811