Let’s travel together.

अज्ञात वाहन ने तोड़ा बिजली खंबा, विभाग को हुआ 15000 का नुकसान

0 400

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
रायसेन विदिशा नेशनल हाइवे 146 पर रविवार के दिन किसी अज्ञात वाहन ने बिजली विभाग का खंबा छतिग्रस्त कर तोड़ दिया है। जिससे विद्युत विभाग को लगभग पंद्रह हजार रुपए का नुकसान हो गया है। सलामतपुर विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर प्रांजल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को नेशनल हाइवे 146 अग्रवाल एकेडमी स्कूल के सामने

किसी अज्ञात वाहन ने बिजली सप्लाई के खंबे को इतनी ज़ोरदार टक्कर मारी की वह छतिग्रस्त होकर नीचे के हिस्से से टूट गया है। जिससे विभाग को लगभग पंद्रह हजार रुपए का नुकसान हो गया है। वहीं खंबा टूटने से 3 होटलों की बिजली सप्लाई भी बाधित हुई। दूसरा नया खंबा मंगवाकर टूटे हुए खंबे को बदला जा रहा है। वहीं प्रांजल शर्मा ने वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वह वाहन चलाते समय सावधानी रखा करें। उन्होंने यह भी कहा कि वो तो गनीमत रही कि इस घटना में बिजली का तार टूटकर चालक के ऊपर नही गिरा। अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811