Let’s travel together.
nagar parisad bareli

मदुरै के व्यापारी को कार से किया अगवा पिस्तौल की नोक पर 21 लाख रुपये लूटे

15

भोपाल। राजधानी में दिनदहाड़े लूट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मदुरै के एक कारोबारी को बंधक बनाकर उससे 21 लाख रुपये लूट लिए गए। आरोपितों से कारोबारी का संपर्क फोन के जरिए हुआ था और जिन्‍होंने उसे प्लास्टिक का कच्‍चा माल बेहद सस्‍ते दामों में उपलब्‍ध कराने का झांसा देकर उसे भोपाल बुलाया था। कारोबारी के भोपाल आने पर आरोपितों ने गन प्वाइंट पर उससे अलग-अलग सात खातों में रकम ट्रांसफर करा ली। पीड़ित कारोबारी किसी तरह से आरोपितों के चंगुल से छूटकर वापस मदुरै पहुंचा। जहां उसकी शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर उसकी केस डायरी भोपाल भेजी है। इस पर क्राइम ब्रांच ने अपहरण का मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक मदुरै निवासी 39 वर्षीय बी सतीश प्लास्टिक का कारखाना चलाते हैं। उनको कच्चे माल की हमेशा जरूरत रहती है। इसलिए वह सस्ते रेट पर सामान खरीदने के लिए संपर्क करते रहते हैं। कुछ दिन उनको एक नंबर मिला, उस पर उन्होंने बात की तो काफी सस्ते दामों पर प्लास्टिक मिल रही थी। उन्होंने उस नंबर पर बात कर सौदा पक्का कर लिया और वह 23 जून को भोपाल आ गए और एक होटल में आकर रुके। उसके बाद उन्होंने उस पार्टी से बात की, जो सस्ते दाम पर उनको कच्चा माल उपलब्ध करवा रही थी। उनको आरोपितों ने गांधीनगर के आसाराम तिराहे पर मिलने बुलाया। यहां पहुंचे तो आरोपितों ने उनको कार में बिठा लिया और पूरे शहर में घुमाते रहे। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपितों ने उनकी कनपटी पर पिस्‍तौल अड़ा दी और उनसे करीब सात खातों में 21 लाख रुपये की राशि जमा करवा ली। उसके बाद पीडित् को धमकाया कि अगर भोपाल में किसी को बताया तो उसे गोली मार देंगे। वह डर के कारण भोपाल से सीधे वापस मदुरै पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत पुलिस आयुक्‍त से की। इस पर मदुरै थाने में एफआइआर दर्ज होने के बाद केस डायरी क्राइम ब्रांच पहुंची।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811