सुरेन्द्र जैन
धौलपुर। पूज्य गुरुदेव मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज का चातुर्मास के लिए विहार आगरा की ओर चल रहा है इस दौरान जब मुरैना तीर्थ से विहार कर गुरुदेव ने राजस्थान की सीमा धौलपुर शहर में प्रवेश किया शहर इसकी जानकारी पूर्व मुख्य्मंत्री वसुंधरा राजे जी को हुई तो वो गुरुदेव के दर्शन के लिए महल के बाहर आकर खड़ी हो गई और नमोस्तु करते हुए गुरुदेव से निवेदन किया की आपके चरण कमल मेरे महल में पड़ जाए तो में धन्य हो जाऊंगी इस पर गुरुदेव करुणा दिखाते हुए महल में पहुंचे जहां वसुंधरा जी ने पूज्य गुरुदेव के पाद प्रक्षालन कर मंगल आरती की ओर आर्शीवाद लिया और धार्मिक चर्चा की इस अवसर पर जयपुर समाज से आए विनोद छाबड़ा, यश पहाड़िया, नरेन्द्र बज सहित श्रावको ने गुरु पूर्णिमा महोत्व के पोस्टर का विमोचन वसुंधरा जी से करवाया जिसके बाद वसुन्धरा राजे महल से गुरुदेव के साथ साथ विहार में चलकर श्री *आदिनाथ जैन मन्दिर धौलपुर* पहुंची