Let’s travel together.

राउंड रॉबिन फॉर्मेट को समझें इसी में खेला जाएगा वनडे वर्ल्ड कप

65

आईसीसी ने वनडे विश्व कप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। विश्व कप 2023 में 10 टीम हिस्सा लेंगी। इस बार मेगा टूर्नामेंट राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। सभी टीमों को 9 मैच खेलने का मौका मिलेगा।

तीसरी बार राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होगा विश्व कप

विश्व कप के इतिहास में तीसरी बार टूर्नामेंट राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। इससे पहले 1992 में विश्व कप के मैच इस प्रारूप में आयोजित किए गए थे। वहीं, दूसरी बार 2019 में वर्ल्ड कप राउंड रॉबिन प्रारूप में आयोजित किया गया था।

क्या है राउंड रॉबिन फॉर्मेट?

इस प्रारूप में टीमों को एक-दूसरे टीम के खिलाफ खेलना होता है। विश्व कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही है। ग्रुप स्टेज में टीमों को 9 मैच खेलने का मौका मिलेगा। इस प्रकार ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप- 4 टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेंगी। इसके बाद नॉकआउट मैच शुरू होंगे। सेमीफाइनल में नंबर 1 वाली टीम का मुकाबला नंबर 4 से होगा। नंबर 2 का मैच नंबर 3 से होगा। जीतने वाली टीमें फाइनल में पहुंचेगी।

राउंड रॉबिन फॉर्मेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन

राउंड रॉबिन फॉर्मेट में विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। 1992 में भारत टॉप 4 में जगह नहीं बना पाई थी। 2019 के वर्ल्ड कप में भारत का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811